{"_id":"57c5d9614f1c1bf47f2cb18b","slug":"aap-relief-kuldip-kaur-harmal-singh-tohda-joined-aam-aadmi-party-chandigarh-aap-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' को राहत, कुलदीप कौर और हरमेल सिंह टोहड़ा ने ज्वाइन की पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' को राहत, कुलदीप कौर और हरमेल सिंह टोहड़ा ने ज्वाइन की पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Joins aap
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली सियासत के दिग्गज कहे जाने वाले पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा के परिवार ने शिरोमणि अकाली दल से नाता तोड़ लिया है। स्वर्गीय जत्थेदार टोहड़ा की बेटी कुलदीप कौर और दामाद हरमेल सिंह टोहड़ा मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सिखी और पंजाबियत को लेकर गंभीर सवालों से घिरे आप नेतृत्व के लिए टोहड़ा परिवार जैसे टकसाली अकालियों का आना राहत की बात मानी जा रही है।
सांसद भगवंत मान ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब में हालात ठीक करने के लिए सभी पंजाबियों का इकट्ठा होना जरूरी है। टोहड़ा परिवार ने हमेशा पंजाब और पंजाबियत की सेवा की है। उनका आप में शामिल होना इस काफिले को मजबूती देगा।

‘बिना शर्त हुए शामिल’
संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि टोहड़ा परिवार की पंजाब और पंथ के प्रति कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। कुलदीप कौर और हरमेल सिंह टोहड़ा ने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा पंजाबियों और पंथ की चढ़दी कलां के लिए काम किया है। जत्थेदार टोहड़ा ने पूरी जिंदगी शिअद की सेवा में लगा दी। हालांकि पार्टी की कमान सुखबीर बादल के हाथ में आते ही उन्होंने टकसाली अकालियों को नजरंदाज करना शुरू कर दिया।
हरमेल सिंह टोहड़ा ने कहा कि उनका परिवार हमेशा पंजाब के हकों के लिए लड़ता आया है। शिअद केबदले रूप और लोक विरोधी नीतियों के कारण वह पार्टी छोड़ने को मजबूर हो गए। आप लोगों को साफ सुथरी राजनीति देने की नीयत से काम कर रही है। इसलिए वह पंजाब के भले के लिए आप में बिना शर्त शामिल हुए हैं। इस मौके पर कंवर संधू, गुरप्रीत घुग्गी, हिम्मत शेरगिल, डॉ. बलबीर सिंह, करनवीर सिंह टिवाणा व अमन अरोड़ा भी मौजूद थे।