फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Rajya Sabha MP Sanjeev Arora condemned slapping Kangana also gave advice

Kangana Ranaut Slap Case: आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने की कंगना को थप्पड़ मारने की निंदा, नसीहत भी दी

Mon, 10 Jun 2024 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 10:53 AM IST
सार

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर मंडी की सांसद कंगना रणौत को थप्पड़ मारा था। कॉन्स्टेबल किसान आंदोलन पर दिए कंगना के बयान से नाराज बताई जा रही थी।

विज्ञापन
AAP Rajya Sabha MP Sanjeev Arora condemned slapping Kangana also gave advice
महिला जवान और कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने नवनिवार्चित सांसद कंगना रणौत को थप्पड़ मारने की घटना की निंदा की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब व इसके लोगों के खिलाफ उनके बयान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस तरह के बयान केवल उस एकता और सम्मान को नुकसान पहुंचाते हैं, जिसके लिए हम अपने देश में प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने बोला हमला
वहीं, दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने भी कंगना पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी व सरहदों पर देश की रक्षा करते हुए कुबार्नियां देने वाले पंजाबियों के बारे में गलत टिप्पणी करने के लिए कंगना को शर्म आनी चाहिए। किसानों को आतंकवादी कहना और अब सांसद बनने के बाद पंजाब के प्रति इस तरह की गलत बयानबाजी करना गलत है।
विज्ञापन


कंगना को पंजाब के इतिहास की जानकारी नहीं : राज गिल
पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयनपर्सन राज गिल ने कंगना रणौत पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको पंजाब के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यही कारण है कि वे इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल ने कहा कि सिख वीरता और बहादुरी का दुनिया भर में उच्च सम्मान है। सिख जवान हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। पंजाब सर्वाधिक अनाज पैदा करता है। यह वही पंजाब है, जहां हमारे गुरुओं ने दूसरों को बचाने के लिए अपने परिवार और बच्चों का बलिदान दिया। पंजाब के लोग धर्म की परवाह किए बिना हर एक व्यक्ति की परवाह करते हैं और हमारे किसान हमारा गौरव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed