{"_id":"5aabb3694f1c1b00768b5e43","slug":"aap-punjab-vice-president-aman-arora-resigns-shock-for-arvind-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब AAP में आया एक और सियासी भूचाल, भगवंत मान के बाद उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब AAP में आया एक और सियासी भूचाल, भगवंत मान के बाद उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवंत मान के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद 'आप' पंजाब में एक और भूचाल आ गया है। दरअसल, उपाध्यक्ष अमन अरोड़ा भी इस्तीफा दे गए हैं। कुछ देर पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। अमन अरोड़ा ने अपना इस्तीफा मनीष सिसोदिया को भेजा है। इस बात की जानकारी अमन अरोड़ा ने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन
Aam Aadmi Party Punjab Vice President Aman Arora resigns from his post following Arvind Kejriwal's apology letter to Bikram Singh Majithia.
— ANI (@ANI) March 16, 2018विज्ञापन
सवेरे भगवंत मान ने दिया था इस्तीफा
भगवंत मान
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मजीठिया से माफी क्या मांगी, आम आदमी पार्टी में घमासान ही मच गया है। इससे नाराज होकर ही शुक्रवार सुबह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे गए भगवंत मान।
आज सवेरे अपने फेसबुक पेज पर भगवंत मान ने एक पोस्ट डालते हुए पंजाब आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि मैं पंजाब आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा है, लेकिन एक आम आदमी होने के नाते पंजाब में भ्रष्टाचार और ड्रग माफिया के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
वहीं, भगवंत मान के इस कदम से पंजाब की राजनीति में खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी में भी हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई अचानक हुए इस इस्तीफे को लेकर स्तब्ध है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान मजीठिया से माफी मांगे जाने से नाराज हैं। इसी के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया।