फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP, Punjab, suchcha singh Chhotepur, Politics

गठबंधन बाद में, पहले पार्टी बनाएंगे सुच्चा सिंह छोटेपुर

Wed, 21 Sep 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
AAP, Punjab, suchcha singh Chhotepur, Politics
सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने वाले पार्टी के पूर्व सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर अपने अगले सियासी कदम पर फैसला कर लिया है। छोटेपुर गुट ने तय किया है कि पहले वे नई सियासी पार्टी बनाएंगे। उसके बाद समान विचारधारा वाले लोगों, फोरम या पार्टियों से गठबंधन करेंगे।
विज्ञापन


छोटेपुर गुट कई दिनों से इसी उधेड़बुन में लगा था कि पहले अपनी पार्टी बनाई जाए या सभी को साथ लेकर एक नई सियासी पार्टी बनाई जाए। पहले छोटेपुर गुट के ज्यादातर लोग इस बात पर सहमत थे कि सभी को साथ लेकर एक ही पार्टी बनाई जाए। इसे लेकर संबंधित लोगों से बातचीत भी हुई है।
विज्ञापन


जिसके बाद अब छोटेपुर गुट ने फैसला किया है कि वह पहले अपनी पार्टी बनाएंगे। उसके बाद गठबंधन किया जाएगा क्योंकि उनका वॉलंटियर बेस दूसरे लोगों से काफी ज्यादा है। नई पार्टी केलिए करीब दस नामों पर विचार चल रहा है। पार्टी के नाम में पंजाब जरूर शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटेपुर गुट की कोशिश है कि इस माह केअंत तक नाम फाइनल कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि अक्तूबर केपहले सप्ताह में पार्टी का औपचारिक एलान कर दिया जाए। छोटेपुर गुट यह भी समझ रहा है कि चुनाव में समय कम है। ऐसे में संगठनात्मक ढांचा खड़ा करना मुश्किल है। इसे देखते हुए अभी से संगठन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जोन और जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने की प्रक्रिया भी अंदरखाते शुरू कर दी गई है।


कमेटी ने की सभी से बातचीत
सुच्चा सिंह छोटेपुर ने समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लाने को बातचीत करने के लिए तीन मेंबरी कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने नवजोत सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब फोरम के नेताओं, डॉ. धरमवीर गांधी, हरिंदर खालसा केअन्य छोटी पार्टियों के लोगों से बातचीत की है। कमेटी के सदस्य एचएस किंगरा ने कहा कि पंजाब के हित में सभी का रुख सकारात्मक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सियासी पार्टी बनने के बाद सभी लोग साथ आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed