फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP protested in Maloya over MP Kirron Kher's statement of splashing

Chandigarh News: सांसद किरण खेर के छित्तर मारने के बयान पर आप ने मलोया में किया प्रदर्शन

Mon, 20 Mar 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
AAP protested in Maloya over MP Kirron Kher's statement of splashing
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर के छित्तर मारने की बात करने का मामला ठंडा पड़ने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मलोया स्माल फ्लैट के पुलिस बीट के पास प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किरण खेर के खिलाफ नारेबाजी की और उनसे माफी मांगने की मांग की। आप नेता गुरदेव यादव ने कहा कि भाजपा सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ के गांव एवं काॅलोनीवासियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसी कड़ी में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद खेर के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया और किरण खेर का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के चरित्र और चिंतन का पता चल गया है। इसका सबूत किरण खेर ने दे दिया है। सांसद किरण खेर का व्यवहार हमेशा से ही निम्न स्तर का रहा है। अब तो चुनाव हारने की हताशा में वह जनता को छित्तर मारने की घटिया बात कर रही हैं। पार्षद नेहा ने कहा कि जनता ने किरण खेर को चंडीगढ़ की सेवा करने की जिम्मेदारी दी थी न कि अपमान करने की। किरण खेर को अपनी इस अभद्र टिप्पणी पर दीप कांप्लेक्स हल्लोमाजरा की जनता के साथ साथ शहरवासियों से भी माफी मांगनी चाहिए। सदन में विपक्ष के नेता दमनप्रीत ने कहा कि हमने जब किरण खेर की इस बात का उनके सामने विरोध किया तो किरण खेर ने हमसे बदसलूकी की। सांसद को अपने व्यवहार पर माफी मांगे।
विज्ञापन


भाजपा ने दिखा दिए अपने संस्कार
आप नेता गुरदेव ने कहा कि भाजपा अपने आप को संस्कारी पार्टी कहती है लेकिन भाजपा सांसद किरण खेर ने अपनी अभद्र टिप्पणी से भाजपा के संस्कार दिखा दिए हैं। आप नेता दिनेश पासवान ने कहा कि भाजपा सांसद को गांव- काॅलोनीवासियों पर ऐसी अभद्र टिप्पणी करने पर शर्म आनी चाहिए। टैक्स का पैसा खर्च करने पर अहंकार करना घटिया मानसिकता को दर्शाता है। इस मौके पर प्रदेश नेता बिक्रम धवन, सन्नी ओलख, जस्सी लुबाना, बजरंग गर्ग, ओम प्रकाश तिवारी, दिनेश पासवान, सन्नी बैरवा, देशराज सनावर व अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed