फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP opposes double parking fees for vehicles outside Tricity in Chandigarh

Chandigarh News: चंडीगढ़ में ट्राइसिटी से बाहर की गाड़ियों पर दोगुनी पार्किंग फीस का आप ने किया विरोध

Mon, 31 Jul 2023 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 10:35 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इस फैसले की निंदा की और कहा कि भाजपा पंजाब को अपनी ही राजधानी चंडीगढ़ से बेदखल करने की लगातार साजिश रच रही है। यह फैसला भी उन्हीं साजिशों का एक हिस्सा है।

विज्ञापन
AAP opposes double parking fees for vehicles outside Tricity in Chandigarh
आप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से ट्राइसिटी के बाहर की गाड़ियों की पार्किंग फीस दोगुनी करने का विरोध किया है। आप ने कहा कि यह भाजपा शासित चंडीगढ़ नगर निगम का तानाशाही और धक्केशाही भरा फैसला है। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मांग की है कि वह इस फैसले को मंजूर न करें।

विज्ञापन


सोमवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इस फैसले की निंदा की और कहा कि भाजपा पंजाब को अपनी ही राजधानी चंडीगढ़ से बेदखल करने की लगातार साजिश रच रही है। यह फैसला भी उन्हीं साजिशों का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


कंग ने चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा मजबूत करते हुए कहा कि भाजपा को ध्यान में रखना चाहिए कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है। पंजाब के गांवों को उजाड़कर चंडीगढ़ बसाया गया है। पंजाब के लाखों लोग यहां बसते हैं और रोजाना आते-जाते हैं, इसलिए इस फैसले का सबसे ज्यादा बुरा असर पंजाब के लोगों पर पड़ेगा। पंजाब ऐसे फैसले को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंग ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से अपील की है कि वह इस फैसले को किसी भी कीमत पर मंजूर न करें। चंडीगढ़ नगर निगम का प्रस्ताव तभी कानून बन सकता है जब राज्यपाल उस पर अपने हस्ताक्षर करेंगे, इसलिए राज्यपाल को सोच समझकर इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed