फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap national convenor and delhi cm arvind kejriwal at mohali

सिख नेताओं से मिलने मोहाली पहुंचे केजरीवाल, कर गए बड़े ऐलान

Wed, 04 Jan 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Wed, 04 Jan 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
aap national convenor and delhi cm arvind kejriwal at mohali
मोहाली में अरविंद केजरीवाल
'आप' के नेशनल कन्वीनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिख नेताओं से मिलने मोहाली पहुंचे तो यहां उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। केजरीवाल बुधवार सुबह फेज-सात पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखंड कीर्तनी जत्थे के मुख्य प्रवक्ता आरपी सिंह के घर सिख नेताओं से मीटिंग की।
विज्ञापन


इस मौके उन्होंने राज्य के मौजूदा हालात व विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। इस मौके केजरीवाल ने दावा कि पंजाब के विकास को तरजीह दी जाएगी। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व नशों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


मीटिंग में मौजूद युवाओं ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। जिस पर उन्होंने युवाओं को  कहा कि उनकी सरकारर आने पर सारी समस्याएं दूर जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 25000 डेयरी फार्मिग खोले जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों कोक रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पार्टी से मुकाबले के सवाल पर दिया अजीब जवाब

aap national convenor and delhi cm arvind kejriwal at mohali
मोहाली में अरविंद केजरीवाल
जब केजरीवाल से पूछा गया कि पंजाब में वह किस पार्टी से अपना मुकाबला मानते हैं। इस पर उनका जवाब था कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार, बेरोजगार व नशों के खिलाफ हैं। साथ ही अब जनता उनके साथ मिलकर लड़ रही है।

इस मौके उन्होंने अकाली-बीजेपी गठजोड़ व कांग्रेस पर भी जमकर भड़ास निकाली। इस मौके प्रो. मेहर सिंह मल्ली, गुरिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह विर्क, हरमिंदर सिंह, एचसिंह, हरजीत सिंह, परमवीर सिंह हाजिर थे।

केजरीवाल व संजय सिंह सम्मानित
इस दौरान केजरीवाल ने आरपी सिंह के घर प्रकाश किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब आगे नमस्तक हुए। प्रिंसिपल मनमोहन सिंह ने आप की बेहतरी के लिए अरदास की। वहीं, सिख नेताओं ने केजरीवाल को व संजय सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed