फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap national convenor and chief minister arvind kejriwal claiming big things in punjab election

विस चुनाव की तारीख जारी होने के बाद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा

Thu, 05 Jan 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 05 Jan 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
aap national convenor and chief minister arvind kejriwal claiming big things in punjab election
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
'आप' के नेशनल कन्वीनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बड़ा दावा कर रहे हैं, वो भी पंजाब विधानसभा चुनाव और इसमें सीटें जीतने को लेकर। केजरीवाल कहते हैं कि यह केंद्रीय चुनाव आयोग का फर्ज है कि सूबे में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग अकाली माफिया के चंगुल से निकलने के लिए उत्साहित हैं और सूबे में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद वह आम लोगों की सरकार बनाने के लिए आजाद हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को गोवा और पंजाब में समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाहर निकलेंगे। गोवा में बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि इन चुनावों में दिल्ली चुनाव का रिकार्ड भी टूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सूबे में भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए और अधिक अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की जानी चाहिए। पंजाब में कानून व्यवस्था एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।

सीएम चेहरे का फैसला चुने जाने वाले विधायक करेंगे

aap national convenor and chief minister arvind kejriwal claiming big things in punjab election
मोहाली में अरविंद केजरीवाल
पंजाब में पार्टी के सीएम चेहरे के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुने हुए विधायक ही यह फैसला करेंगे कि उनका नेता कौन है। इसलिए आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का एलान किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार, नशा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ है, कांग्रेस और अकाली दल की तरफ से तो दूसरे और तीसरे स्थान पर आने के लिए आपस में लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 100 से ज़्यादा सीटों पर जीत प्राप्त करेगी।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब चुनाव में मुद्दा महत्वपूर्ण है चेहरे नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों की ओर से दिल्ली की तर्ज पर खुद चुनाव लड़ा जाएगा और आम लोगों की सरकार का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed