{"_id":"57d4db6f4f1c1ba83031c9d6","slug":"aap-national-convener-cm-arvind-kejriwal-big-announcements-for-doctors-and-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स और टीचर्स के लिए पटियाला में केजरीवाल का बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स और टीचर्स के लिए पटियाला में केजरीवाल का बड़ा ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के दौरे के दौरान लुधियाना में अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर सीएम अरविंद केजरीवाल ने पटियाला में टीचर्स और डॉक्टर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने ऐलान किया कि आप की सरकार बनने पर हर गांव में सेहत केंद्र खोले जाएंगे।
इसके अलावा डाक्टरों व अध्यापकों से कोई भी फालतू काम नहीं लिया जाएगा। वह शनिवार रात भादसों रोड पर स्थित एक पैलेस में अध्यापकों व डाक्टरों के साथ रैली नुमा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर केजरीवाल ने डाक्टरों व अध्यापकों की समस्याएं सुनने और उनसे आप के चुनावी घोषणा पत्र संबंधी सुझाव लेने के बाद अपने संबोधन में कहा कि गांवों के लोगों तक सेहत सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। इसलिए पंजाब में आप की सरकार बनने पर हर गांव में सेहत केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा डाक्टरों व अध्यापकों की जो शिकायत है कि उनसे फालतू काम लिया जाता है। जिससे उनको परेशानी होती है, इसे बंद किया जाएगा। डाक्टरों व अध्यापकों से कोई भी फालतू काम नहीं लिया जाएगा।
इससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान भी होता है। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाएगा। सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के स्तर का बनाया जाएगा।

केजरीवाल ने डाक्टरों और अध्यापकों से मेनिफेस्टो पर लिए सुझाव
पंजाब के दौरे के दौरान लुधियाना में अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल ने शनिवार देर शाम पटियाला के डाक्टरों व अध्यापकों के साथ भादसों रोड पर एक पैलेस में बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र पर सुझाव लिए। इस दौरान डाक्टरों ने सेहत एवं मेडिकल शिक्षा के प्रति मौजूदा पंजाब सरकार के रवैये की जमकर निंदा की।
उनका कहना था कि धड़ाधड़ यूनिवर्सिटियां तो खोली जा रही हैं, लेकिन डाक्टरों को मामूली तनख्वाहें दी जा रही हैं। इलाज के दौरान जब किसी मरीज की मौत हो जाती है तो डाक्टरों को वारिसों के हमलों का शिकार होना पड़ता है। इन मामलों में पुलिस कुछ नहीं करती है। इसलिए डाक्टरों की सुरक्षा यकीनी बनाई जानी चाहिए।
उधर अध्यापकों का कहना था कि राज्य की शिक्षा प्रणाली बुरी तरह से चरमरा गई है। बादल सरकार ने इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर बारे भी टीचरों ने जिक्र किया। इस मौके पर संजय सिंह, पंजाब कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी, मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन कंवर संधू, डा. बलवीर सिंह, अनु रंधावा, करनवीर टिवाना, देव मान आदि मौजूद रहे।