{"_id":"57fe5c4d4f1c1b67522900d8","slug":"aap-national-convener-and-delhi-cm-arvind-kejriwal-punjab-visit-schedule-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल फिर आएंगे पंजाब, दौरे का शेड्यूल जारी, उद्देश्य बेहद खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल फिर आएंगे पंजाब, दौरे का शेड्यूल जारी, उद्देश्य बेहद खास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। शेड्यूल जारी हो गया है और तैयारियां भी पूरी हैं। इस बार उनका पूरा दौरा उद्यमियों और व्यापारियों पर केंद्रित रहेगा।
सरकार से निराश इस समुदाय को आप के पक्ष में करने की वह पूरी कोशिश करेंगे। केजरीवाल 23 अक्तूबर को लुधियाना में इंडस्ट्री और ट्रेड पर आधारित मेनिफेस्टो रिलीज करेंगे। यूथ और किसान मेनिफेस्टो के बाद यह पार्टी का तीसरा चुनावी घोषणा पत्र होगा।
इसमें सत्ता में आने के बाद उद्यमियों और कारोबारियों को दी जाने वाली सौगातों का ब्यौरा होगा। यह मेनिफेस्टो भी पंजाब डायलॉग कमेटी ने उद्योग-व्यापार जगत के लोगों से फीडबैक के बाद तैयार किया है। मेनिफेस्टो रिलीज करने के बाद केजरीवाल 23 की शाम को मंडी गोबिंदगढ़ में उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे।

24 और 25 अक्तूबर को ये होगा कार्यक्रम
केजरीवाल
24 अक्तूबर की सुबह वह संगरूर में कारोबारियों से मिलेंगे। उसी दिन दोपहर का लंच वह बठिंडा में उद्यमियों के साथ करेंगे। 24 की शाम को वह जालंधर पहुंच कर उद्योग-व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन 25 अक्तूबर को केजरीवाल माझा इलाके पर फोकस करेंगे।
सुबह पहले वह बटाला में कारोबारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद दोपहर में वह गुरदासपुर में उद्यमियों के साथ लंच करेंगे। उसके तुरंत बाद वह अमृतसर के लिए रवाना होंगे। शाम को अमृतसर में उद्यमियों और कारोबारियों के साथ आखिरी बैठक करेंगे।
इसके बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। केजरीवाल का दौरा इस तरह प्लान किया गया है कि तीन दिनों में वह मालवा, माझा और दोआबा, तीनों रीजन कवर कर सकें। पार्टी की पूरी कोशिश है कि इस दौरे से उद्योग और व्यापार जगत को किसी भी तरह आप के पक्ष में किया जाए।