फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aap national convener and delhi cm arvind kejriwal punjab visit schedule released

केजरीवाल फिर आएंगे पंजाब, दौरे का शेड्यूल जारी, उद्देश्य बेहद खास

Wed, 12 Oct 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
aap national convener and delhi cm arvind kejriwal punjab visit schedule released
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। शेड्यूल जारी हो गया है और तैयारियां भी पूरी हैं। इस बार उनका पूरा दौरा उद्यमियों और व्यापारियों पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन


सरकार से निराश इस समुदाय को आप के पक्ष में करने की वह पूरी कोशिश करेंगे। केजरीवाल 23 अक्तूबर को लुधियाना में इंडस्ट्री और ट्रेड पर आधारित मेनिफेस्टो रिलीज करेंगे। यूथ और किसान मेनिफेस्टो के बाद यह पार्टी का तीसरा चुनावी घोषणा पत्र होगा।
विज्ञापन


इसमें सत्ता में आने के बाद उद्यमियों और कारोबारियों को दी जाने वाली सौगातों का ब्यौरा होगा। यह मेनिफेस्टो भी पंजाब डायलॉग कमेटी ने उद्योग-व्यापार जगत के लोगों से फीडबैक के बाद तैयार किया है। मेनिफेस्टो रिलीज करने के बाद केजरीवाल 23 की शाम को मंडी गोबिंदगढ़ में उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 और 25 अक्तूबर को ये होगा कार्यक्रम

aap national convener and delhi cm arvind kejriwal punjab visit schedule released
केजरीवाल
24 अक्तूबर की सुबह वह संगरूर में कारोबारियों से मिलेंगे। उसी दिन दोपहर का लंच वह बठिंडा में उद्यमियों के साथ करेंगे। 24 की शाम को वह जालंधर पहुंच कर उद्योग-व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन 25 अक्तूबर को केजरीवाल माझा इलाके पर फोकस करेंगे।

सुबह पहले वह बटाला में कारोबारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद दोपहर में वह गुरदासपुर में उद्यमियों के साथ लंच करेंगे। उसके तुरंत बाद वह अमृतसर के लिए रवाना होंगे। शाम को अमृतसर में उद्यमियों और कारोबारियों के साथ आखिरी बैठक करेंगे।

इसके बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। केजरीवाल का दौरा इस तरह प्लान किया गया है कि तीन दिनों में वह मालवा, माझा और दोआबा, तीनों रीजन कवर कर सकें। पार्टी की पूरी कोशिश है कि इस दौरे से उद्योग और व्यापार जगत को किसी भी तरह आप के पक्ष में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed