फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap mp bhagwant mann speaks on sukhbir badal statement during road show in firozpur

भगवंत मान बोले- डोप टेस्ट बताएगा शराबी मैं या सुखबीर बादल

Sun, 27 Nov 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Sun, 27 Nov 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
aap mp bhagwant mann speaks on sukhbir badal statement during road show in firozpur
भगवंत मान
सांसद भगवंत मान बोले कि सुखबीर सिंह बादल उन्हें शराबी कहते हैं। दोनों का डोप टेस्ट करवाया जाए तो पता चल जाएगा कि शराबी कौन है। उन्होंने कहा कि शिअद के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो चुकी है लेकिन उसमें सुखबीर का नाम नहीं है।
विज्ञापन


सुखबीर जलालाबाद से भागना चाहते हैं। भगवंत मान रविवार को जलालाबाद में रोड शो करने के लिए पहुंचे थे। भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल प्रदेश के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री हैं बावजूद इसके जलालाबाद में कानून व्यवस्था खराब है। एक सवाल के जवाब में मान ने कहा कि जो हाल लोकसभा चुनाव में संगरूर से किया था वही हाल आगामी विधानसभा चुनाव में जलालाबाद से सुखबीर बादल का करेंगे।
विज्ञापन


पटियाला से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह के मुकाबले आप के प्रत्याशी के नाम पर मान ने कहा कि कैप्टन भी जलालाबाद में चुनाव लड़ने आ जाएं। पता चल जाएगा कौन ताकतवर है। मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर काला धन बाहर निकालने की बात कही है लेकिन अभी काला धन बाहर आया ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed