{"_id":"633f1bb3d396ee123709e24a","slug":"aap-mla-narinder-kaur-bharaj-will-get-married-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आज शादी के बंधन में बंधेंगी विधायक नरिंदर कौर भराज, आप वालंटियर मनदीप सिंह संग लेंगी फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आज शादी के बंधन में बंधेंगी विधायक नरिंदर कौर भराज, आप वालंटियर मनदीप सिंह संग लेंगी फेरे
Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
सार
विधायक भराज ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से एलएलबी की शिक्षा हासिल की है और वे दो बार आप की जिला यूथ अध्यक्ष भी रह चुकीं हैं। विधायक नरिंदर कौर भराज वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने अकेले ही अपने गांव में आम आदमी पार्टी का बूथ लगाया था और इसके बाद भगवंत मान के जरिये सियासत में आईं।
विज्ञापन
विधायक नरिंदर कौर भराज और मनदीप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज सात अक्तूबर यानी आज शादी बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका जीवन साथी आम किसान परिवार से संबंधित है और आप वालंटियर है। उनकी शादी की रस्में पटियाला के गुरुद्वारा साहिब में होंगी, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और नजदीकी रिश्तेदार शामिल होंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नरिंदर कौर भराज संगरूर के नजदीकी गांव भराज के एक आम किसान परिवार से संबंधित है। उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ मतों से शानदार जीत हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी व दिग्गज नेता विजयइंद्र सिंगला और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद खन्ना को तगड़ी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विधायक भराज का विवाह संगरूर जिले के गांव लक्खेवाल निवासी मनदीप सिंह के साथ हो रहा है। विधायक भराज ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से एलएलबी की शिक्षा हासिल की है और वे दो बार आप की जिला यूथ अध्यक्ष भी रह चुकीं हैं। विधायक नरिंदर कौर भराज वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने अकेले ही अपने गांव में आम आदमी पार्टी का बूथ लगाया था और इसके बाद भगवंत मान के जरिये सियासत में आईं।
विज्ञापन