फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aap mla naresh yadav speaks about malerkotla holy book discourtesy

मालेरकोटला बेअदबीः पेश हुए 'आप' विधायक, गिरफ्तारी पर कही बड़ी बात

Tue, 18 Oct 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 18 Oct 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
aap mla naresh yadav speaks about malerkotla holy book discourtesy
संगरूर अदालत में पेश हुए विधायक नरेश यादव
मालेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में फंसे दिल्ली से महरौली के विधायक नरेश यादव सोमवार को यहां अदालत में पेश हुए। जहां अदालत ने अगली पेशी 3 नवंबर की रख दी। मामले में नरेश यादव संगरूर में एडिशनल सेशन जज केके सिंगल की अदालत में बाद दोपहर पेश हुए।
विज्ञापन


अदालत ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद नरेश यादव को अगली 3 नवंबर को अदालत में पेश होने को कहा है। इस दौरान यादव ने अदालत को आवेदन दिया था कि पुलिस के पास जो उनका मोबाइल सिम है वह वापस दिलाया जाए जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने भी अपने तौर पर अदालत में कुछ दस्तावेज पेश किए।
विज्ञापन


अदालत से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते नरेश यादव ने कहा कि उन्हें सियासी साजिश के तहत इस केस में फंसाया गया है, लेकिन उन्हें अदालत पर पूर्ण भरोसा है। पंजाब के मौजूदा सियासी माहौल के बारे में यादव ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर है। उन्होंने दिल्ली में आप विधायकों पर दर्ज हो रहे मामलों और गिरफ्तारी के बारे में कहा कि यह सब कुछ राजनीतक साजिश तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed