{"_id":"5804e1304f1c1bac2d702be9","slug":"aap-mla-naresh-yadav-speaks-about-malerkotla-holy-book-discourtesy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेरकोटला बेअदबीः पेश हुए 'आप' विधायक, गिरफ्तारी पर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालेरकोटला बेअदबीः पेश हुए 'आप' विधायक, गिरफ्तारी पर कही बड़ी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
संगरूर अदालत में पेश हुए विधायक नरेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में फंसे दिल्ली से महरौली के विधायक नरेश यादव सोमवार को यहां अदालत में पेश हुए। जहां अदालत ने अगली पेशी 3 नवंबर की रख दी। मामले में नरेश यादव संगरूर में एडिशनल सेशन जज केके सिंगल की अदालत में बाद दोपहर पेश हुए।
अदालत ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद नरेश यादव को अगली 3 नवंबर को अदालत में पेश होने को कहा है। इस दौरान यादव ने अदालत को आवेदन दिया था कि पुलिस के पास जो उनका मोबाइल सिम है वह वापस दिलाया जाए जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने भी अपने तौर पर अदालत में कुछ दस्तावेज पेश किए।
अदालत से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते नरेश यादव ने कहा कि उन्हें सियासी साजिश के तहत इस केस में फंसाया गया है, लेकिन उन्हें अदालत पर पूर्ण भरोसा है। पंजाब के मौजूदा सियासी माहौल के बारे में यादव ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर है। उन्होंने दिल्ली में आप विधायकों पर दर्ज हो रहे मामलों और गिरफ्तारी के बारे में कहा कि यह सब कुछ राजनीतक साजिश तहत किया जा रहा है।