फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLA got angry over non-opening of VIP lane of toll in Punjab

Punjab: टोल की VIP लेन नहीं खुली तो आप विधायक ने तुड़वा दिया बैरिकेड, पांच मिनट मुफ्त में गुजरे वाहन

Mon, 08 Aug 2022 12:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Aug 2022 12:04 AM IST
सार

टोल प्लाजा मैनेजर मुबारक अली व हरविंदर पाल सोनू ने बताया कि टोल की नौ नंबर इमरजेंसी लेन में विधायक कर्मवीर घुम्मण की गाड़ी जब पहुंची तो कुछ सेकेंड बैरिकेड न उठाने पर भड़क गए। बैरिकेड खुल भी गया था परंतु विधायक ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
AAP MLA got angry over non-opening of VIP lane of toll in Punjab
बैरिकेड तोड़ता सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के टांडा में वीआईपी लेन न खुलने से नाराज आप विधायक कर्मवीर घुम्मण ने अपने गनमैन से टोल बैरिकेड ही तुड़वा दिया। इसके बाद पांच मिनट तक वीआईपी लेन से वाहन गुजरते रहे। हंगामा होने पर पर टोल मैनेजर मौके पर पहुंचे और विधायक को शांत कराया। विधायक की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे दसूहा से विधायक कर्मवीर घुम्मण अपने काफिले के साथ जालंधर से दसूहा लौट रहे थे। चौलांग टोल प्लाजा पर पहुंचे तो व्यस्तता के चलते टोल मुलाजिम वीआईपी लेन का बैरिकेड कुछ सेकेंड तक खोल नहीं पाए। विधायक को यह नागवार गुजरा और वह गुस्से में गाड़ी से उतरे और टोल कर्मियों पर बरस पड़े। 
विज्ञापन


इसके बाद विधायक के इशारे पर गनमैन ने आम मुसाफिरों की लेन का बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद विधायक ने अपना काफिला और लाइन में लगे अन्य वाहन फ्री निकालने शुरू कर दिए। करीब पांच मिनट तक यह हंगामा चलता रहा। हंगामे का पता चलते ही मैनेजर मुबारक अली व हरविंदर पाल सिंह सोनू मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे विधायक को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंद सेकेंड करना पड़ा इंतजार तो भड़क गए विधायक: मैनेजर
टोल प्लाजा मैनेजर मुबारक अली व हरविंदर पाल सोनू ने बताया कि टोल की नौ नंबर इमरजेंसी लेन में विधायक कर्मवीर घुम्मण की गाड़ी जब पहुंची तो कुछ सेकेंड बैरिकेड न उठाने पर भड़क गए। बैरिकेड खुल भी गया था परंतु विधायक ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इस संबंध में हाईवे अथॉरिटी को भी जानकारी दे दी है। 

कोई आम आदमी परेशान होता तो यही करता: घुम्मण
विधायक कर्मवीर घुम्मण का कहना है कि चौलांग टोल प्लाजा मुलाजिम वीआईपी लेन खोलते ही नहीं हैं। पहले भी कई बार उनके मुलाजिमों ने ही उसे खोला। टोल प्लाजा के मुलाजिम किसी को कुछ नहीं मानते। टोल खोलने के लिए कोई और होता तो उसने भी ऐसा ही करना था, वह विधायक हैं इसलिए चर्चा में आ गए। कोई भी परेशान होगा तो ऐसा ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed