{"_id":"591471b24f1c1b2d3f851abb","slug":"aap-leader-sukhpal-singh-khaira-on-punjab-aap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खैहरा का बड़ा बयान, बोले- लोकसभा से लेकर निगम चुनाव भी हारेगी 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैहरा का बड़ा बयान, बोले- लोकसभा से लेकर निगम चुनाव भी हारेगी 'आप'
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 12 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
आप नेता सुखपाल खैहरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुल्लथ से आप विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सूबे में होने वाले गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव, नगर निगम व पंचायत चुनाव हारेगी। क्योंकि पार्टी ने अपनी विचारधारा और असूलों को दरकिनार कर रखा है।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी के साथ हैं और अब भी सूबे में आप पर लोगों का भरोसा कायम है। अगर पार्टी ने अपनी विचारधारा को ठीक कर लिया तो 2019 में काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।
खैहरा ने कहा कि भाजपा नेता झूठी बयानबाजी कर रहे हैं कि आप के कई विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं। आप नेता खैहरा उनके संपर्क में हैं। पार्टी की विचारधारा काफी खतरनाक है, यह अल्पसंख्यकों के लिए काफी घातक है। ऐसे में वे कैसे भाजपा का दामन थामने की सोच सकते हैं।

'पंजाब में पार्टी को अपनी विचारधारा बदलने की जरूरत'
सुखपाल खैरा
- फोटो : file photo
विधायक ने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों से दूर हो गई है, यही वजह है कि सूबे में आप की हार हुई। पार्टी के सिद्धांत वीआईपी कल्चर, करप्शन, पादर्शिता, जिम्मेदारी, स्वराज डॉक्युमेंट, हाईकमांड के स्थान पर वालंटियर का फैसला थे, लेकिन अब पार्टी इन सबसे दूर हो चुकी है। अब दिल्ली में बैठकर फैसले लिए जा रहे हैं कि वहां 20 विधायकों और 40-50 नेताओं को बुलाकर फैसला ले लिया गया।
पार्टी के संगठन के लोगों के अलावा एनरआरआई से बात तक पंजाब का प्रधान पद पर फैसला लेना चाहिए था। एनआरआई ने सूबे के चुनाव में दिन रात एक किया और विदेशों से आकर पंजाब में प्रचार किया था।
खैहरा ने कहा कि जैसे सुच्चा सिंह छोटेपुर को पदमुक्त करना दुखदायी था, वहीं घुग्गी को भी हटाना भी वैसा ही है। घुग्गी एक अच्छे कलाकार है, अगर उनको पदमुक्त करना था तो बुलाकर फैसला लेना चाहिए था। भगवंत मान की पंजाब प्रधान पद की नियुक्ति पर खैहरा ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वमान्य होता है। उनकी नाराजगी सिर्फ सिद्धांतों की है, जिसको पार्टी भूल चुकी है।