फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aap Leader Naveen Jaihind Said, I will gift wine bottle to haryana cm manohar lal

रोहतकः प्रेसवार्ता में शराब की बोतलें लेकर पहुंचे 'आप' के नवीन जयहिंद, बोले- सीएम को देंगे तोहफा

Mon, 25 Nov 2019 03:11 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 Nov 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Aap Leader Naveen Jaihind Said, I will gift wine bottle to haryana cm manohar lal
शराब की बोतलों के साथ नवीन जयहिंद - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी नेता नवीन जयहिंद प्रेसवार्ता में शराब की बोतलें लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। फिर नवीन जयहिंद ने कहा कि इन्हें वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को तोहफे में देगें।
विज्ञापन


रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवीन ने कहा कि आज प्रदेश में नशे का करोबार सबसे ज्यादा होता है। प्रदेश के युवा सबसे ज्यादा इसके शिकार हो रहे हैं। कभी दूध-घी का प्रदेश कहा जाना वाला हरियाणा में आज नशा रूपी जहर मिल रहा है। भाजपा सरकार ने पहली कलम से अपने भत्ते तो बढ़ाए, लेकिन प्रदेश के हित के लिए कोई कदम नहीं उठाया। जिस तरह सरकार शराब के ठेके बंद करवाने के लिए 10 प्रतिशत मतदाताओं की सहमति का प्रस्ताव लेकर आई, वह सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन


भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में साफ शब्दों में पहली कलम से रिहायशी इलाकों में शराब के ठेके बंद करने की बात कही थी, लेकिन अब उसी वायदे के उल्ट काम कर रही है। असल में सरकार शराब के ठेके बंद करना ही नहीं चाहती। जब सरकार ने अपने भत्ते बढ़ाए तो क्या 10 प्रतिशत मतदाताओं से पूछा गया था? जो कलम भत्ते बढ़ाने के लिए चली, उसी कलम को अब रिहायशी इलाकों में और गावों में ठेके बंद करने के लिए चले। सरकार नशे की सौदागर है और युवाओं को नशेड़ी बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खट्टर गीता ज्ञान लें, ताकि जन कल्याण कर सकें

नवीन जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर को गीता से ज्ञान लेना चाहिए, ताकि जनता का भला कर सकें और अपने किए वायदे निभा सकें। आज शराब की वजह से महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसे मामले हो रहे। सड़क हादसे हो रहे।

युवा अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नशे के आदी होकर अपराध कर रहे हैं। प्रदेश में दूध से ज्यादा शराब के ठेके हैं। हर नुक्कड़ पर शराब के ठेके खोल रखे हैं। सरकार वीटा के बूथ खोलने से ज्यादा शराब के ठेके खोलने पर काम कर रही है। रात 10 बजे दूध नही मिलता, लेकिन शराब रात के 12 बजे भी मिल रही है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार ने शराब के ठेके बंद नहीं कराए तो आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सभी मंत्रियों व विधायकों को शराब की बोतलें गिफ्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed