{"_id":"eb3069a1c4377846a95001069387fd8a","slug":"aap-leader-naveen-jaihind-s-wife-became-consultant-of-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की सलाहाकार बनी जयहिंद की पत्नी, वेतन एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की सलाहाकार बनी जयहिंद की पत्नी, वेतन एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Thu, 02 Jul 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की हरियाणा शाखा के नेता नवीन जयहिंद की पत्नी स्वाति को दिल्ली सरकार में जन शिकायत सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन
इसे सीधे-सीधे नवीन जयहिंद को केजरीवाल द्वारा दिए गए इनाम के रुप में जोड़कर देखा जा रहा है। नवीन जयहिंद शुरूआत से ही आम आदमी पार्ट में केजरीवाल खेमे में रहे हैं।
योगेंद्र यादव के साथ उनके मदभेद खुलकर सामने आ गए थे, जिसके बाद से उन्होंने लगातार अरविंद केजरीवाल का खुलकर समर्थन किया। बता दें कि इस पद पर उनका वेतन 1 लाख से अधिक होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 28 लोगों की सूची जारी की है। जिन्हें अलग-अलग पद दिए गए हैं। जयहिंद की पत्नी को मिले इस पद पर विपक्ष दिल्ली सरकार पर अपने चहेतों को रेवड़ी बांटने के आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन