{"_id":"5bd97552bdec227eda031027","slug":"aap-leader-naresh-malik-accused-of-fraud-by-26-states-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः 26 राज्यों के कई युवाओं से ठगने वाला निकला 'आप' नेता, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः 26 राज्यों के कई युवाओं से ठगने वाला निकला 'आप' नेता, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
युवाओं से ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेल विकास बोर्ड के नाम पर 26 राज्यों के युवाओं से ठगी करने का आरोपी नरेश मलिक आम आदमी पार्टी का नेता निकला, वह खुद को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता बताता है। आरोपी नरेश मलिक नलवा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। आरोपी ने क्षेत्र के गांव गंगवा में पार्टी का दफ्तर भी बनाया हुआ है।
आरोपी नरेश मलिक ने 11 अक्तूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की थी। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से पहले नरेश मलिक बीजेपी से जुड़ा रहा है। इसके अलावा ठगी में गिरफ्तार दूसरा आरोपी गांव डोभी निवासी आजाद सिंह हिंदुस्तानी खुद को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता बताता है। दूसरा आरोपी भी वीआईपी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके युवाओं को झांसे में लेने का काम करता है।
आरोपी आजाद सिंह खुद को हिसार के एक बड़े उद्योगपति का सेक्रेटरी भी बताता है। दोनों आरोपी राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारतीय खेल विकास बोर्ड के नाम पर युवाओं से करोड़ों रुपये ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। वहीं आरोपी के खिलाफ पानीपत की दो खिलाड़ियों से मलयेशिया में होने वाले एशियाई खेल में भाग दिलवाने के नाम पर 3.50 लाख ठगी करने का केस दर्ज है।

विदेशों में खेल करवाने का करते थे प्रचार
आरोपी नरेश मलिक सोशल मीडिया पर भारतीय खेल विकास बोर्ड के नाम पर विदेशों में भी खेल आयोजन करवाए जाने का प्रचार करता रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इसी नाम से एनजीओ रजिस्टर्ड करवाया हुआ है। इस एनजीओ को सरकार की तरफ से सिर्फ हरियाणा में खेल आयोजन करवाने की अनुमति थी, लेकिन आरोपी ने इस एनजीओ के नाम पर युवाओं से पैसे लेकर प्रमाण-पत्र जारी करने शुरू कर दिए। आरोपी यह कहते हुए प्रमाण-पत्र जारी करता था कि यह फौज व पुलिस की भर्ती में मान्य है, लेकिन यह पूरी तरह से फर्जी है।
पुलिस खंगाल रही है आपराधिक रिकॉर्ड
हनुमानगढ़ पुलिस ठगी के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस को आरोपी नरेश मलिक के खिलाफ 13 सितंबर को पानीपत में ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पानीपत की दो खिलाड़ियों से मलयेशिया में होने वाले एशियाई खेल में भाग दिलवाने के नाम पर 3.50 लाख ठगी करने का केस दर्ज है।
इस मामले में आरोपी अभी तक फरार है। इसके अलावा दूसरे आरोपी आजाद सिंह के खिलाफ उसके गांव डोभी में खुद को पत्रकार बताकर ठगी करने का मामला सदर थाना में दर्ज हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी नरेश मलिक के गांव उमरा के बैंक व हिसार के ओबीसी बैंक में उसके खाते को सीज करवाकर स्टेटमेंट मांगी है। मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी महाराष्ट्र के अलोपा निवासी दौलतराम की जमानत याचिका मंगलवार को कोर्ट ने खारिज कर दी।

यह है मामला
आरोपियों ने भारतीय खेल विकास बोर्ड से खेल आयोजन करवाने के नाम पर युवाओं से ऑनलाइन फार्म भरवा लिए। इसके लिए आरोपियों ने 26 राज्यों के हजारों खिलाड़ियों से खेल के हिसाब से प्रति उम्मीदवार दो हजार से पांच हजार रुपये ले लिए। फर्जीवाड़े का शक होने पर राजस्थान के हनुमानगढ़ में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। इनमें से मास्टर माइंड नरेश मलिक व आजाद सिंह हिंदुस्तानी रिमांड पर हैं।
मामले में सायबर क्राईम भी जांच कर रही है। आरोपियों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके अलावा इन्होंने कुल कितने लोगों से कितने पैसे की ठगी की है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद पता लगेगा कि आरोपियों ने कुल कितने युवाओं से कितने पैसे की ठगी की है।
- शंभू दयाल सिंह, जांच अधिकारी, सिटी थाना हनुमानगढ़