फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap leader hs phoolka allegation of teasing with evm after punjab assembly election 2017 voting

'आप' के वरिष्ठ नेता बोले, EVM से की जा रही है छेड़छाड़, जांच कराए आयोग

Tue, 07 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 07 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
aap leader hs phoolka allegation of teasing with evm after punjab assembly election 2017 voting
आप नेता एचएस फुल्का की प्रेस कांफ्रेंस
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने पंजाब विधानसभा चुनाव मतदान के बाद ईवीएम के साथ छेड़छाड़ किए जाने के आरोप लगाए और जांच की मांग की है। पार्टी के नेता एचएस फुलका ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीएयू के मल्टीपर्पज हॉल में हलका गिल की वोटिंग मशीनों के लिए बने स्ट्रांग रूप में आरओ सात-आठ लोगों के साथ घुस गए। जब आप वालंटियरों ने विरोध किया तो वह वापस आए। फुलका ने इसे ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है।
विज्ञापन


हलका गिल के आप उम्मीदवार जीवन सिंह संगोवाल ने थाना पीएयू में आरओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही चुनाव आयोग को भी शिकायती पत्र लिखकर जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की मांग है कि आरओ को सस्पेंड किया जाए और मामले की पारदर्शिता से जांच की जाए। स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी को चेक कर हकीकत का पता लगाया जाए।

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर उठाए सवाल

aap leader hs phoolka allegation of teasing with evm after punjab assembly election 2017 voting
आप नेता एचएस फूल्का
फुलका ने कहा कि चार फरवरी की रात पोलिंग के बाद सभी ईवीएम मशीनें सील कर दी गईं। पांच फरवरी को 11 बजे सभी उम्मीदवारों एंव पार्टी वालंटियरों की मौजूदगी में सारे दस्तावेज सील करके उनको स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर दिया गया।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जिम्मा पंजाब पुलिस एवं अर्ध सैनिक बलों के जिम्मे हैं। इनके बाद चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार पार्टी वालंटियर भी 24 घंटे तैनात रहते हैं लेकिन सोमवार सुबह करीब 11 बजे हलका गिल के आरओ सात आठ साथियों के साथ स्ट्रांग रूम में गए।

वालंटियरों का विरोध करने पर वह वापस आ गए। वालंटियरों ने जिला इकाई को सूचित किया। कई नेता मौके पर पहुंचे। पार्टी का आरोप है कि यह सीधे सुरक्षा में बड़ी चूक है, इसकी तह तक छानबीन होना अनिवार्य है।

यदि ऐसी हरकतें बंद न हुई तो बादल सुप्रीम कोर्ट की सीढ़ियां गिनते गिनते थक जाएंगे। इस दौरान हलका गिल के उम्मीदवार जीवन सिंह संगोवाल, दर्शन सिंह शंकर समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed