फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP leader and sarpanch attacked in Halwara, turban thrown off

Chandigarh News: हलवारा में आप नेता और सरपंच पर जानलेवा हमला, पगड़ी उछाली

Sun, 28 Dec 2025 08:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
AAP leader and sarpanch attacked in Halwara, turban thrown off
हलवारा। हलवारा के सरपंच और आम आदमी पार्टी किसान विंग के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह हलवारा पर रविवार शाम नगर कीर्तन समागम के दौरान 20 से अधिक लोगों ने बर्बर हमला किया। आरोपी सरपंच की पगड़ी उछालते हुए उनके हाथ-पैर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें पहुँचाई। गंभीर स्थिति में उन्हें सुधार पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हमला पुरानी रंजिश और सरपंच की नशे व सोशल मीडिया पर गलत प्रचार के खिलाफ मुहिम से खफा लोगों ने किया। सरपंच ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा ने अन्य साथियों के साथ मारपीट की साजिश रची थी। आरोपी लोहे के पंच और मोटे कड़ों से हमला कर रहे थे। अन्य गांव वासियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं रुके। फरार होने से पहले उन्होंने दोबारा हमला करने और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


छह नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
डीएसपी शिवकमल सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर चश्मदीदों से जानकारी ली। थाना सुधार के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर 6 नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई है। इस मामले में रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। सरपंच सुखविंदर सिंह का कहना है कि हमले में कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं की मिलीभगत की भी आशंका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article