फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP has appointed Harmeet Sandhu as the in-charge of Tarn Taran constituency, he can become a candidate in the by-election

Chandigarh News: आप ने हरमीत संधू को बनाया तरनतारन हलके का प्रभारी, उपचुनाव में बन सकते प्रत्याशी

Sat, 26 Jul 2025 09:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
AAP has appointed Harmeet Sandhu as the in-charge of Tarn Taran constituency, he can become a candidate in the by-election
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने हरमीत सिंह संधू को तरनतारन हलके का प्रभारी बनाया है। पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने इसके आदेश जारी किए हैं। तरनतारन सीट पर उपचुनाव होना है, इसलिए पार्टी उनको टिकट दे सकती है। संधू कुछ दिन पहले ही आप में शामिल हुए हैं। वह तरनतारन विधानसभा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2002 में वह पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत कर विधायक बने थे। उसके बाद उन्होंने 2007 और 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर चुनाव जीता था। तरनतारन से आप विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल का पिछले महीने निधन हो गया था जिसके बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग की तरफ से किसी भी समय इस सीट के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed