फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Doctor Wing Punjab Die in road accident

Chandigarh News: सड़क हादसे ने लील ली आप डॉक्टर विंग पंजाब के जनरल सचिव की जिंदगी

Tue, 21 May 2024 04:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
AAP Doctor Wing Punjab Die in road accident
उम्मीदवार पवन टीनू के प्रचार के लिए करतारपुर जाते समय टिप्पर से टकराई कार, मौके पर मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विंग पंजाब के जनरल सचिव महिंदर जीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के चुनावी प्रचार के लिए जालंधर से करतारपुर जा रहे थे कि रास्ते में एक खड़े टिप्पर से उनकी कार की टक्कर हो गई। गांव लिदडा के पास हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व टीम ने मरवाहा को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टरों ने बताया कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। थाना मकसूदां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि मरवाहा अपनी आर्टिका कार में सवार होकर जालंधर से करतारपुर की ओर जा रहे थे कि इस दौरान अचानक से ही उनकी कार विधिपुर फाटक के पास खड़े टिप्पर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। माना जा रहा है कि उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी। हादसे की खबर मिलते ही मरवाहा का परिवार अस्पताल पहुंचा, जहां पर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed