{"_id":"5878e2444f1c1bb94aba7c8f","slug":"aap-denys-sukhbir-badal-s-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर का मकसद पैसों की खातिर आंख में धूल झोंकना : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर का मकसद पैसों की खातिर आंख में धूल झोंकना : आप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jan 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
आम आदमी पार्टी ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की ओर से लगाए उन पर पत्थर फेंकने, सीएम पर जूता फेंकने के पीछे आप का हाथ होने केआरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
पार्टी के सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि सुखबीर को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उनका मकसद पैसों की खातिर लोगों की आंखों में धूल झोंकना है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में हार देख कर सुखबीर मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। शिअद ने धर्म युद्ध मोर्चा में पंथ केनाम पर नौजवानों को हिंसा में धकेला। सुखबीर सत्ता हासिल करने को फिर ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुखबीर और हरसिमरत पत्थरबाजी और जूता फेंकने की घटना को लेकर धमकियां दे रहे हैं, लेकिन आप का ऐसी घटनाओं से कोई संबंध नहीं है।