{"_id":"66fbc24f89e22d0957017afa","slug":"aap-delegation-meets-state-election-commissioner-demands-strict-implementation-of-code-of-conduct-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राज्य चुनाव आयुक्त से मिला आप का प्रतिनिधिमंडल, आचार संहिता सख्ती से लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: राज्य चुनाव आयुक्त से मिला आप का प्रतिनिधिमंडल, आचार संहिता सख्ती से लागू करने की मांग
Tue, 01 Oct 2024 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:06 PM IST
सार
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के साथ उम्मीदवारों को समय पर एनओसी जारी करने की मांग की है। इसी के साथ ही जो गांव बड़े है वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि मतगणना के दौरान कई पंचायतों में कर्मचारियों को रात भी हो जाती है।
विज्ञापन
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और चुनाव में सरपंची के लिए बोली लगाने के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा आप प्रतिनिधिमंडल ने मतदान केंद्रों, विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद गिनती शुरू हो जाएगी। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि परिणामों के किसी भी संभावित दुरुपयोग या हेरफेर को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा हो, क्योंकि कई गांवों की मतदाता सूची 10 हजार से ऊपर है। उन्होंने अनुरोध किया कि एसएसपी, डीसी, एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों सहित स्थानीय अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया की अखंडता की रक्षा के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने का काम सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीमा ने कहा कि कुछ व्यक्ति सरपंच और पंच पदों के लिए बोली (नीलामी) में शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने का प्रयास कर रहे हैं। यह अनैतिक प्रथा हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को प्रभावित कर रही है। हर पांच साल में सरपंच और पंच के चुनाव स्थानीय शासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इस तरह के मामले इस व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने आयोग से मांग की आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीमा ने मांग की कि आयोग की तरफ से यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जो योग्य उम्मीदवार है उनको समय पर एनसीओ जारी की जाए, ताकि उनको नामांकन दाखिल करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।