{"_id":"67a66c3da58d25fb2c07e9c9","slug":"aap-congress-surrounded-bjp-on-the-issue-of-ownership-rights-waved-posters-in-the-house-chandigarh-news-c-16-pkl1043-628044-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मालिकाना हक के मुद्दे पर आप-कांग्रेस \nने भाजपा को घेरा, सदन में लहराए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मालिकाना हक के मुद्दे पर आप-कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, सदन में लहराए पोस्टर
विज्ञापन
विरोध करते आप-कांग्रेस के नेता।
चंडीगढ़। बैठक में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मालिकाना हक के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। विपक्षी पार्षदों ने सदन में पोस्टर लहराए और भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। इस बीच, सांसद मनीष तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने मालिकाना हक की खुशियां मना कर मिठाई तक बांट दी थी। वहीं, मलोया गोशाला में करंट लगने से सात सांड़ और एक गाय की मौत का मामला भी सदन में गूंजा।
सदन में पुनर्वास योजनाओं के तहत बने मकान के मालिकाना हक के मुद्दे को लेकर भी काफी हंगामा हुआ। सबसे पहले आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंदर यादव पोस्टर लेकर सदन की वेल में बैठ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शहरवासियों के साथ धोखा किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने एक पोस्टर भी लहराया। कांग्रेस के सभी पार्षद भी मालिकाना हक के मुद्दे पर पोस्टर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने इसे सदन में लहराया और कहा कि भाजपा ने 10 साल से शहर के लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह किया है। उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। सदन के बाद इस मुद्दे पर सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि पूर्व सांसद किरण खेर ने लोगों को चिट्ठी दिखाई थी और कहा था मालिकाना हक मिल गया है। लड्डू बांटे गए थे और ढोल बजाए गए थे। अब केंद्र सरकार ने मना कर दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन चुनावों में वादा किया लेकिन आज तक पूरा नहीं किया। बता दें कि हाल ही ने सांसद तिवारी ने संसद में यह सवाल पूछा था कि चंडीगढ़ में पुनर्वास योजनाओं के तहत बने मकानों के आवंटियों को मालिकाना हक कब दिया जाए। इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब दिया कि इन योजनाओं में मालिकाना हक देने का कोई प्रावधान नहीं है।