फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap chief naveen jaihind attacks on manohar lal khattar government in rewari gangrape case

आप नेता नवीन जयहिंद के विवादित बोल, भाजपा नेता कुकर्म करवाएं, 20 लाख मुआवजा दूंगा

Tue, 18 Sep 2018 10:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Tue, 18 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
aap chief naveen jaihind attacks on manohar lal khattar government in rewari gangrape case
नवीन जयहिंद, आप - फोटो : file photo

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है कि गैंगरेप पीड़िता को सरकार द्वारा 2 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रयास करना भद्दा मजाक है। जिस भाजपा नेता को लगता है कि एक लड़की की इज्जत की कीमत दो लाख रुपये है, वे कुकर्म करवाएं और 20 लाख रुपये ले जाएं। 

विज्ञापन


नवीन मंगलवार को अपने प्रदेश कार्यालय पर मीडिया को एक सवाल के जवाब में प्रतिक्रिया दे रहे थे। नवीन ने कहा कि प्रदेश के अंदर कौरवों का राज चल रहा है, जबकि सीएम धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं। सरेआम महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है जबकि प्रदेश की पुलिस नेताओं की सुरक्षा में लगी है। रेवाड़ी की बेटी को न्याय चाहिए, सरकार की खैरात नहीं। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री इस मामले पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं और सफाई अभियान की बात कर रहे हैं, अगर सफाई करनी है तो प्रदेश से बलात्कारियों व अपराधियों की सफाई करें। जयहिंद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सारी पुलिस तो नेताओं की सुरक्षा में लगा रखी है। उनका अपने ही विभाग पर कंट्रोल नहीं है। प्रदेश में कौरवों का राज है और महिलाओं के चीरहरण हो रहे हैं। मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बने हुए हैं। हर मोर्चे पर विफल साबित होने के कारण उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed