{"_id":"4d28e6ab7199ee2eda7e248d6ac5a269","slug":"aap-candidate-dr-dharmvir-gandhi-alligade-akali-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में 40 हजार जाली वोट, आयोग को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में 40 हजार जाली वोट, आयोग को शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 14 Apr 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला सीट से आप के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी ने आरोप लगाया है कि बादल सरकार की ओर से सरकारी मुलाजिमों से फार्म 12-ए भरवाने के बाद उन पर अपने उम्मीदवारों के हक में वोट डालने के लिए दबाव डाला जा रहा है। आरोप लगाया कि जीरकपुर में 40 हजार जाली वोट हैं।
विज्ञापन
इन्हें सरकार की ओर से पटियाला से शिअद प्रत्याशी दीपइंदर सिंह ढिल्लों के हक में डलवाने की तैयारी है। इन दोनों मामलों में आप की ओर से चुनाव आयोग को शिकायत की गई है। डॉ. गांधी रविवार को पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ पार्टी लीडर कुंदन गोगिया और डॉ. बलवीर भी थे।
विज्ञापन
डॉ. गांधी ने कहा कि पटियाला हलके में ढाई लाख सरकारी मुलाजिम हैं। फार्म 12-ए भरने के बाद चुनाव ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी होने पर कोई भी सरकारी मुलाजिम वहीं से अपनी वोट डाल सकेगा, जहां वह मतदान वाले दिन चुनावी ड्यूटी पर तैनात होगा।
विज्ञापन
डॉ. गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से सरकारी मुलाजिमों से इस फार्म को भरवा कर उन पर अपने उम्मीदवारों के हक में वोट डालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह राइट टू वोट के अधिकार का हनन के साथ चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन है। कहा कि, खास तौर से पुलिसकर्मियों पर विशेष दबाव है।
डॉ. गांधी ने यह भी कहा कि पुलिस जानबूझ कर नशेड़ियों को थानों में बुला रही है और उन्हें सरकार के हक में वोट डालने को धमकाया जा रहा है। उन्होंने जीरकपुर में 40 हजार वोटें जाली होने के भी आरोप लगाए। मांग की है कि जीरकपुर के सभी पोलिंग बूथों को सेंसिटिव घोषित कर मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाए। डॉ. गांधी ने कहा कि चुनाव के दौरान बांटने के लिए नशीले पदार्थ गांव स्तर तक पहुंच चुके हैं, इस बारे में ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।