फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   AAP campaign against Racism in haryana, declared by Naveen Jaihind

जातिवाद के खिलाफ अब AAP का अभियान, नवीन जयहिंद का ऐलान

Mon, 09 May 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 May 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
AAP campaign against Racism in haryana, declared by Naveen Jaihind
नवीन जयहिंद, आप - फोटो : ‌file photo

आप आदमी पार्टी हरियाणा में बढ़ते जातिवाद को खत्म करने के लिए मुहिम चलाएगी। इस मुहिम का नाम मेरी जाति हिंदुस्तानी रखा गया है। रविवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय मीटिंग पानीपत में हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने की। मीटिंग में पार्टी के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों व लोकसभा प्रभारी ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


मीटिंग में नवीन जयहिंद ने बताया कि इस मुहिम की शुरुआत 14 मई को रोहतक से की जाएगी। इस अवसर पर क्त्रसंति मार्च का आयोजन किया जाएगा। रोहतक से शुरू होकर यह महिम पूरे प्रदेश में चलाई जाएगी। हरियाणा सबसे शांत और आपसी भाईचारे का प्रदेश हुआ करता था लेकिन वोटों की राजनीति करने के लिए दलों ने पूरे प्रदेश के लोगों में जातिवाद का ऐसा जहर घोल दिया है, जिसे दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर फिर से आपसी भाईचारे जगाने का काम करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, हिसार और गुड़गांव में संघर्ष सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। आप नेता ने प्रदेश के सामाजिक व अन्य संगठनों से अपील की कि वे प्रदेश में आपसी भाईचारे कायम करने के लिए अपने-अपने स्तर पर काम करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों के बीच बहुत प्रेम था, जिसे फिर से कायम किया जाएगा। 36 बिरादरी मिलजुल शांतिपूर्ण ढंग से रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने बताया कि तीन महीने में हर जिले में नया संगठन तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही फ्रंटल शाखाओं की घोषणा कर दी जाएगी। एक महीने में हर जिले में पार्टी का कार्यालय होगा और प्रदेश स्तरीय कार्यालय खोला जाएगा। इसकी घोषणा जल्द होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed