फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP arvind kejriwal chandigarh today punjab police all update

1205 पुलिस कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र: अरविंद केजरीवाल का एलान-पंजाब पुलिस में क्रिएट होंगे 10 हजार नए पद

Sat, 16 Nov 2024 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 12:10 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में सत्ता संभाली तब तक प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बेहद ही खराब थी।

विज्ञापन
AAP arvind kejriwal chandigarh today punjab police all update
कार्यक्रम में पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल - फोटो : X @AAPPunjab

विस्तार

पंजाब पुलिस में जल्द ही 10 हजार नए पद क्रिएट किए जाएंगे। अभी तक पुलिस फोर्स में 8705 युवाओं को भर्ती किया जा चुका है। अभी 1205 पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, कल 1746 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे। बाकी बचे हुए युवाओं को जल्द ही नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। पंजाब में हमारी सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं बाकी के ढाई साल के कार्यकाल में पंजाब पुलिस को देश भर के लिए एक रोल मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह शब्द आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में पंजाब पुलिस फोर्स में शामिल हुए नए पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने के अवसर पर कहे। 
विज्ञापन


अब तक पंजाब पुलिस में 8705 युवाओं को भर्ती किया जा चुका है।

पंजाब में अब बदला है हवा का रुख 

आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में सत्ता संभाली तब तक प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बेहद ही खराब थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एक सर्वे किया गया जिसमें देश के सभी राज्यों की पुलिस वर्किंग की बात की गई तो उसमें पंजाब पूरे देश में दूसरे स्थान पर था जहां पर कानून व्यवस्था बनाए रखना में पुलिस का अहम योगदान रहा। 
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की नफरी को बढ़ाया जाएगा 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत माने 1205 युवाओं को पुलिस फोर्स में भर्ती के नियुक्ति पत्र देते समय कहा कि जल्द ही पुलिस फोर्स की नौकरी को बढ़ाया जाएगा क्योंकि वर्ष 2000 में भी पुलिस की नौकरी 80 हजार थी और आज भी यही है। हमारी कोशिश रहेगी कि सरकार के बाकी बचे ढाई साल के कार्यकाल में पंजाब पुलिस की नौकरी को बढ़ाकर कम से कम 1 लाख तक किया जाए। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक 48000 युवाओं को रोजगार दे चुकी है, सबसे बड़ी बात यह है कि इन युवाओं को रोजगार देने के लिए ना किसी प्रकार की कोई सिफारिश और ना ही कोई भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed