फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP and Congress to move Supreme Court over Chandigarh mayor election says Punjab CM Bhagwant Mann

Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी आप-कांग्रेस, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

Wed, 31 Jan 2024 05:46 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Jan 2024 05:46 PM IST
सार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम को आप और कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। इससे पहले यह मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच चुका है। बुधवार को मामले में सुनवाई हुई। चंडीगढ़ प्रशासन को अब तीन हफ्ते में अपना जवाब हाईकोर्ट में दाखिल करना होगा। 

विज्ञापन
AAP and Congress to move Supreme Court over Chandigarh mayor election says Punjab CM Bhagwant Mann
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम के बाद से शुरू हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बुधवार को एलान किया है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव लोकतंत्र की हत्या का उदाहरण है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि कल बजट आ रहा है। देखते हैं पंजाब को क्या मिलता है? चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बुधवार को यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने चंडीगढ़ मेयर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी भी हुई। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'भ्रष्टाचार बंद करो' के नारे भी लगाए। कुछ देर बाद ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। उधर, आज यानी बुधवार को ही मेयर चुनाव में धांधली से जुड़ी याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।  

विज्ञापन

भाजपा के मनोज सोनकर ने जीता चुनाव

30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव हुए हैं। इसमें भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर को 16 मत मिले। वहीं कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। आठ मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद विपक्षी दलों ने चंडीगढ़ प्रशासन और सरकार पर धांधली का आरोप लगाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed