फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Assembly Election 2022: Aam Aadmi Party (AAP) Releases First Candidates List for Punjab Polls

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली सूची, सभी मौजूदा विधायकों को मौका

Fri, 12 Nov 2021 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 02:18 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत शुक्रवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Punjab Assembly Election 2022: Aam Aadmi Party (AAP) Releases First Candidates List for Punjab Polls
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली सूची में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा सहित सभी 10 मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुल 20 विधायक जीते थे। इनमें से 6 विधायक अभी तक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। वहीं चार सिटिंग विधायकों की टिकट काट दी गई है।

विज्ञापन


इस सूची के मुताबिक पार्टी ने गढ़शंकर से विधायक जयकिशन रोड़ी, जगरांव से विधायक सरबजीत कौर मानुके, निहाल सिंह वाला से विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ,कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवां, तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर, बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुधराम, दिबड़ा से विधायक हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर और महिल कलां से विधायक कुलवंत पंडोरी शामिल हैं। 

विज्ञापन

बठिंडा ग्रामीण की विधायक रुबी छोड़ चुकी हैं पार्टी

इससे पहले बठिंडा ग्रामीण से आप की विधायक रुपिंदर कौर रूबी पार्टी छोड़ चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। रुबी ने पार्टी के बारे में कहा था कि पंजाब में पार्टी अगर नया नेता लाती है तो कई और विधायक भी आप से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेंगे तो पार्टी की पंजाब में हार निश्चित है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई विधायकों की बैठक में यह चिंता प्रकट की गई थी कि जो पंजाब के मुद्दे थे वह तो मुख्यमंत्री चन्नी ने हल कर दिए हैं। अब वह सरकार को किन मुद्दों को लेकर घेरेंगे। अब यदि जल्द ही मान को मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी नहीं बनाती है तो 2017 की भांति इस बार भी पार्टी को राज्य में हार का मुंह देखना होगा।

चीमा को रूबी ने दी चुनौती
नेता प्रतिपक्ष और आप नेता हरपाल सिंह चीमा पर पलटवार करते हुए रूबी ने कहा कि जब उनके पास बोलने का मौका था तब तो वह कुछ बोले नहीं। पंजाब के लोगों के मुद्दों पर वह चुप्पी साधे रहे। रूबी ने चीमा को चुनौती दी कि वह उनके खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed