फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP, 17 Leaders of Aam Admi Party Resigned from Posts in Punjab

पंजाब में 'आप' को लगा बड़ा झटका, 6 जिला प्रधानों समेत 17 ओहदेदारों ने दे दिए हैं इस्तीफे

Mon, 16 Jul 2018 11:37 AM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 16 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
AAP, 17 Leaders of Aam Admi Party Resigned from Posts in Punjab
पंजाब में आप के नेता
पंजाब में आम आदमी पार्टी में पड़ी दरार एक बार फिर से सामने आ गई है। क्योंकि प्रदेश में पार्टी के छह जिला प्रधानों समेत 17 ओहदेदारों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने आप के प्रदेश को-प्रेसीडेंट डा. बलवीर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। इस्तीफा देने वाले आप नेताओं का आरोप है कि डा. बलवीर सिंह तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं, जिससे पार्टी का नुकसान हो रहा है। इन नेताओं ने इस्तीफों पर हस्ताक्षर करके पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया को भेज दिए हैं।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि खुद पटियाला देहाती हलके से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले और इस्तीफा देने वाले नेताओं में शामिल करनवीर सिंह टिवाना ने की। इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिला देहाती प्रधान ज्ञान सिंह मूगों, जिला प्रधान जालंधर देहाती सरवन सिंह हेयर, जिला प्रधान श्री मुक्तसर साहिब जगदीप सिंह संधू, जिला प्रधान फरीदकोट सनकदीप सिंह संधू, जिला प्रधान फाजिल्का समरवीर सिंह सिद्धू, जिला प्रधान फिरोजपुर डा. मलकीत थिंद के अलावा आप पंजाब के उप प्रधान एवं हल्का इंचार्ज पटियाला देहाती करनवीर सिंह टिवाना, आप पंजाब महासचिव प्रदीप मल्होत्रा,
विज्ञापन


आप पंजाब महासचिव मनजीत सिंह सिद्धू, हलका इंचार्ज चमकौर साहिब डा. चरनजीत सिंह, हलका इंचार्ज समाना जिला पटियाला जगतार सिंह राजला, हलका सन्नौर से आप नेता कुलदीप कौर टोहड़ा, आप के प्रेस सचिव सरवन सिंह सरां, जिला फरीदकोट उप प्रधान मक्खन सिंह बराड़, आप एनआरआई विंग से केवल सिंह, हलका प्रधान राजपुरा जिला पटियाला आशुतोष जोशी और उप प्रधान जिला पटियाला गुरमेल सिंह फतेहमाजरी समाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में लिखा- किसी से सलाह मशविरा नहीं करते

AAP, 17 Leaders of Aam Admi Party Resigned from Posts in Punjab
arvind kejriwal
अमर उजाला से बात करते हुए करनवीर टिवाना ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जहां हस्ताक्षर करके इस्तीफे भेजे हैं, वहीं पत्र के जरिये डा. बलवीर सिंह के खिलाफ भी नेताओं ने अपनी बात रखी है। पत्र में लिखा गया है कि जब से डा. बलवीर सिंह को प्रदेश का सह प्रधान लगाया गया है, तब से वह बहुत गलत फैसले ले रहे हैं। इससे पंजाब में पार्टी का ग्राफ नीचे जा रहा है और पार्टी को नुकसान हो रहा है।

शाहकोट के विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी की हार का कारण डा. बलवीर सिंह द्वारा लिए गए फैसले हैं। इससे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में निराशा पाई जा रही है। डा. बलवीर सिंह ने बिना किसी कारण के पटियाला देहाती जिला प्रधान ज्ञान सिंह मूगों को उनके पद से हटा दिया है, जबकि उनका किरदार बहुत साफ-सुथरा और ईमानदार है।

आरोप लगाया कि डा. बलवीर सिंह अपने चहेतों को आगे लाकर पंजाब में पार्टी में अपना अलग धड़ा खड़ा करना चाहते हैं। डा. बलवीर सिंह न तो जोन प्रधान और न ही पार्टी विधायकों से कोई सलाह मशविरा करते हैं। बस केवल अपना फैसला सुना देते हैं। इन सबके खिलाफ हम सभी नेता अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। भविष्य में वह लोग केवल पार्टी वालंटियर की तरह ही काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed