फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   aam admi party will protest outside haryana assembly on 26 august

हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगी 'आप', नवीन जयहिंद का बड़ा दावा

Mon, 22 Aug 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Aug 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
aam admi party will protest outside haryana assembly on 26 august
हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद
आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रही है। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बड़ा दावा कर सभी को चौंका दिया। पार्टी 26 अगस्त को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ता, गोरक्षा, टोल टैक्स, भूमिहीन किसानों को गाय, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने सहित अन्य मसलों पर सरकार की पहल नाकाफी है।
विज्ञापन


इसे लेकर आप कार्यकर्ता अपना विरोध जताएंगे। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि आम लोगों की अनदेखी के मामलों में न केवल प्रदेश सरकार बल्कि विपक्ष को भी उनकी भूमिका समझाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस में आप का हरियाणा में प्रतिनिधित्व न होने पर भी विपक्ष की भूमिका निभाने का दावा किया गया। नवीन ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार एजेंडे में किए गए वादे को भी पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन


उन्होंने खासकर गोरक्षा के नाम पर किए गए प्रचार को वोट की राजनीति करार देते हुए कहा कि अभी भी प्रदेश में हजारों की संख्या में गायें सड़कों और गंदगी में घूम रही हैं। अगर सरकार गोवंश की रक्षा के लिए इतनी संजीदा होती तो शायद प्रदेश में गायों की स्थिति ऐसी नहीं होती। दो दिनों पहले शुरू की गई ‘सेल्फी विद लावारिस काउ’ के बारे में उन्होंने कहा कि इसके जरिए आम लोगों तक सच्चाई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब चुनाव के लिए सीमावर्ती जिलों में बढ़ेगी सक्रियता

aam admi party will protest outside haryana assembly on 26 august
हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद - फोटो : फाइल फोटो
नवीन जयहिंद ने पंजाब चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में कहा कि पंजाब-हरियाणा के सीमावर्ती जिलों में इसकी तैयारियां की जा रही हैं। पंजाब में जिस तरह अन्य दलों से अवाज का मोहभंग हो रहा है, हरियाणा में भी ऐसी ही स्थिति बनने लगी है।

प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा सितंबर में
जयहिंद ने कहा कि सितंबर में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। पार्टी की ओर से 300 कार्यकर्ता चिह्नित किए गए हैं, जो आम लोगों से जनसंपर्क कर उनके हितों को लागू करने की दिशा में कार्य करेंगे। 1857 लोगों की टीम बनाई जा रही है, जो पूरे प्रदेश मे पार्टी को और सुदृढ़ बनाने का कार्य करेंगे।

आगामी दिनों में प्रदेश भर में 21 हजार बूथ वीर तैयार किए जाएंगे, ताकि बूथ स्तर तक आम जन की समस्याओं को लेकर जागरूकता अभियान में शामिल होंगे और पार्टी की सक्रियता बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed