फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Admi Party will not take Part in Punjab Municiple Council Election

निकाय चुनाव को लेकर 'आप' का बड़ा फैसला

Tue, 10 Feb 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
Aam Admi Party will not take Part in Punjab Municiple Council Election

आखिरकार लंबे असमंजस के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में निकाय चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर लिया है। पार्टी के सूबा कंवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने शीर्ष नेताओं के साथ सलाह-मश्विरे के बाद रविवार शाम यह फैसला लिया। ‘आप’ के इस फैसले से कांग्रेस और शिअद-भाजपा को जरूर राहत मिलेगी।

विज्ञापन


सभी दलों की नजरें आप के फैसले पर लगी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों के बाद तो आप का चुनाव लड़ना और अहम हो गया था, क्योंकि दिल्ली के नतीजों का सीधा असर पंजाब पर पड़ने के आसार थे।
विज्ञापन


दिल्ली में व्यस्तता के चलते आप ने पंजाब में निकाय चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव न लड़ने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि समय बहुत कम बचा है और पार्टी की तैयारी पूरी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी नहीं, इसलिए नहीं लड़ेंगे चुनाव

Aam Admi Party will not take Part in Punjab Municiple Council Election

कुछ समय पहले जब आप ने पंजाब में संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने की कवायद शुरू की थी तब कुछ जिलों में तो बैठकें हुई थीं। बाकी जगह अभी संगठन ही नहीं तैयार है।

पंजाब में 11 फरवरी तक नामांकन का समय है और आप के लिए उम्मीदवारों का भी पता नहीं है। इस बीच, पार्टी के अनेक नेता और वर्कर अभी दिल्ली में हैं। बिना तैयारी के साथ चुनाव लड़ने से नुकसान हो सकता था, इसलिए आप ने निकाय चुनाव छोड़ने का फैसला किया।

विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे: छोटेपुर
सूबा कंवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले तो असंवैधानिक ढंग से निकाय चुनाव टाले। फिर दिल्ली चुनाव के बाद निकाय चुनाव की घोषणा ठीक नहीं थी।

सरकार और पंजाब चुनाव आयोग को पता था कि आप के वर्कर दिल्ली में व्यस्त होंगे। कैंडिडेट चुनने के लिए भी समय नहीं मिलेगा, इसलिए पार्टी अब निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी। पर अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed