{"_id":"5ef30d4d8ebc3e42d05de8af","slug":"aam-admi-party-punajb-will-join-assembly-elections-2022-with-cm-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम चेहरे के साथ उतरेगी 'आप', समय आने पर बताएंगे नाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम चेहरे के साथ उतरेगी 'आप', समय आने पर बताएंगे नाम'
Wed, 24 Jun 2020 01:52 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की कोर समिति के सदस्यों और सभी विधायकों के साथ पंजाब के इंचार्ज जरनैल सिंह ने 2022 के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान एडवोकेट कर्मवीर सिंह घूमण अपने साथियों समेत जरनैल सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
प्रेस कांफ्रेंस में जरनैल सिंह ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, उस समय से ही पंजाब के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जरनैल सिंह ने कहा कि इस बार 2022 में आम आदमी पार्टी सीएम चेहरे के साथ ही चुनाव लड़ेगी। सीएम का चेहरा कौन होगा, यह सही समय आने पर बता दिया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 24 जून को होने वाली सर्वदलीय बैठक में तीनों कृषि अध्यादेशों का मुद्दा जोरशोर के साथ उठाया जाएगा। चीमा ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान भी हिस्सा लेंगे और देश विरोधी पास किए अध्यादेशों का सख्त विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
एडवोकेट कर्मवीर घूमण आप में शामिल
इस दौरान एडवोकेट कर्मवीर सिंह घूमण जोकि नगर काउंसिल दसूहा (होशियारपुर) के उप प्रधान, यूथ अकाली दल (होशियारपुर) के पूर्व जिला प्रधान रह चुके हैं, अपने साथियों साबी बाजवा, गुरप्रीत सिंह विर्क, गगनदीप सिंह चीमा, जगमोहन सिंह घूमण ‘आप’ में शामिल हुए।