{"_id":"571c818f4f1c1b98788b4d2b","slug":"aam-admi-party-munish-raijada-joins-congress-punjab-aap-punjab-congress-punjab-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ‘आप’ को झटका, NRI सह संयोजक कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ‘आप’ को झटका, NRI सह संयोजक कांग्रेस में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Apr 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
- फोटो : फाइल फोटो
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एनआरआई विंग के सह संयोजक कांग्रेस में चले गए। डॉ. मुनीष रायजादा कांग्रेस का हाथ थाम लिया। शिकागो में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की उपस्थिति में रायजादा ने कांग्रेस का दामन थामा।
डॉ. रायजादा ने कहा कि वह काफी समय से ‘आप’ की पंजाब में गतिविधियों को देख रहे थे। वह दिल्ली की तरह पंजाबियों को झूठे सपने दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि आप के लिए काम करने को उन्होंने अमेरिका में नौकरी छोड़ दी।
अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही अचानक तेवर बदल गए। उन्होंने पार्टी में लोकतंत्र बहाल करने के लिए आवाज उठाई तो उन्हें निलंबित कर दिया गया। कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया।