{"_id":"587746354f1c1b8327ba876b","slug":"aam-admi-party-distributing-rojgar-card-to-voters-in-punjab-for-assembly-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनावः वोटरों को लुभाने के लिए 'आप' ने शुरू की बड़ी कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनावः वोटरों को लुभाने के लिए 'आप' ने शुरू की बड़ी कवायद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jan 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी में पंजाब के वोटरों को लुभाने के लिए एक बड़ी कवायद शुरू कर दी है। दरअसल, कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी घर-घर जाकर रोजगार कार्ड बांटने शुरू कर दिए हैं। जिनमें आप हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी का वादा कर रही है।
कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि एक बार फिर आप ने उनके अभियान की नकल की है। कांग्रेस ने कुछ समय पहले ही हर घर तों इक्क कैप्टन मुहिम लॉन्च की थी। इसके तहत हर घर से एक नौजवान को नौकरी का वादा किया गया है।
साथ ही नौकरी न मिलने तक ढाई हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का भी दावा किया गया है। इसके तहत कांग्रेसी वर्कर और आईपैक के वॉलंटियर्स पूरे पंजाब में घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। साथ ही नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता कार्ड भी दे रहे हैं।

'आप' बांट रही है नीले रंग के रोजगार कार्ड
आम आदमी पार्टी की रैली
- फोटो : डेमो फोटो
आप नीले रंग के रोजगार कार्ड बांट रही है, जिन पर अरविंद केजरीवाल की फोटो, पार्टी का सिंबल है। साथ ही एक शपथ और केजरीवाल के दस्तखत हैं। इस पर लिखा है कि 2017 में आप की सरकार बनने के बाद इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड हर घर से एक युवा को नौकरी दी जाएगी। जब तक नौकरी नहीं मिलेगी, तब तक उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी के को-चेयरमैन मनप्रीत बादल ने कहा कि हार देख कर आप घटिया हरकतों पर उतर आई है। इससे पहले आप ने कांग्रेस की किसान कर्जा माफी मुहिम की कॉपी की थी। घर-घर जाकर कर्जा माफी कार्ड बांटने शुरू कर दिए थे। अब उन्होंने कांग्रेस की सफल कैंपेन हर घर तों इक्क कैप्टन की नकल की है।
कांग्रेस के बेरोजगारी भत्ता कार्ड की तर्ज पर आप ने रोजगार कार्ड बांटने शुरू कर दिए हैं। लेकिन वह ऐसी हरकतों से पंजाब के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकेगी।