फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam admi party distributing rojgar card to voters in punjab for assembly election

विस चुनावः वोटरों को लुभाने के लिए 'आप' ने शुरू की बड़ी कवायद

Thu, 12 Jan 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jan 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
aam admi party distributing rojgar card to voters in punjab for assembly election
अरविंद केजरीवाल
विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी में पंजाब के वोटरों को लुभाने के लिए एक बड़ी कवायद शुरू कर दी है। दरअसल, कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी घर-घर जाकर रोजगार कार्ड बांटने शुरू कर दिए हैं। जिनमें आप हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी का वादा कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि एक बार फिर आप ने उनके अभियान की नकल की है। कांग्रेस ने कुछ समय पहले ही हर घर तों इक्क कैप्टन मुहिम लॉन्च की थी। इसके तहत हर घर से एक नौजवान को नौकरी का वादा किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही नौकरी न मिलने तक ढाई हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का भी दावा किया गया है। इसके तहत कांग्रेसी वर्कर और आईपैक के वॉलंटियर्स पूरे पंजाब में घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। साथ ही नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता कार्ड भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप' बांट रही है नीले रंग के रोजगार कार्ड

aam admi party distributing rojgar card to voters in punjab for assembly election
आम आदमी पार्टी की रैली - फोटो : डेमो फोटो
आप नीले रंग के रोजगार कार्ड बांट रही है, जिन पर अरविंद केजरीवाल की फोटो, पार्टी का सिंबल है। साथ ही एक शपथ और केजरीवाल के दस्तखत हैं। इस पर लिखा है कि 2017 में आप की सरकार बनने के बाद इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड हर घर से एक युवा को नौकरी दी जाएगी। जब तक नौकरी नहीं मिलेगी, तब तक उन्हें  बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी के को-चेयरमैन मनप्रीत बादल ने कहा कि हार देख कर आप घटिया हरकतों पर उतर आई है। इससे पहले आप ने कांग्रेस की किसान कर्जा माफी मुहिम की कॉपी की थी। घर-घर जाकर कर्जा माफी कार्ड बांटने शुरू कर दिए थे। अब उन्होंने कांग्रेस की सफल कैंपेन हर घर तों इक्क कैप्टन की नकल की है।

कांग्रेस के बेरोजगारी भत्ता कार्ड की तर्ज पर आप ने रोजगार कार्ड बांटने शुरू कर दिए हैं। लेकिन वह ऐसी हरकतों से पंजाब के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed