चंडीगढ़ निगम चुनाव: किसी भी दल को बहुमत नहीं, अब मेयर के लिए होगा जोड़तोड़, पढ़ें- किस वार्ड से कौन जीता
चंडीगढ़ नगर निगम की 35 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर विजेता रही। कांग्रेस को आठ सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। शिरोमणि अकाली दल के खाते में एक सीट आई है। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अब चंडीगढ़ का मेयर बनाने को लेकर सभी दल जोड़तोड़ शुरू करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी ने 35 में से सबसे अधिक 14 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर कर दिया। सत्तारूढ़ भाजपा को 12 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं जबकि एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का प्रत्याशी विजयी रहा। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने से अब मेयर की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ शुरू होगी।
आप की यह जीत कई मायनों में खास है। एक ओर जहां आगामी पंजाब चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, वहीं इस जीत से पार्टी को पंजाब में संजीवनी मिल गई है। बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए बीते शुक्रवार को मतदान हुआ था। सोमवार को मतगणना हुई। सुबह नौ बजे से वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने कई सीटों पर बढ़त ले ली।
जैसे-जैसे जीत सुनिश्चित होती गई पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे तक स्थिति साफ हो गई और चुनाव परिणामों ने सभी को चौंका दिया। बता दें कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद देश में यह पहला चुनाव था। इस पर भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों की ही नजर थी।
वार्ड नंबर-32 से विजेता भाजपा प्रत्याशी जसमनप्रीत सिंह।
केंद्र की मोदी सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद भाजपा जहां बड़ी जीत की उम्मीद कर थी, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी किसान आंदोलन के मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने में जुटे थे लेकिन चंडीगढ़ वासियों ने इस बार आप पर भरोसा जताया और दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से ज्यादा सीटें देकर केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को चुना।
पंजाब चुनाव से पहले चंडीगढ़ निगम चुनाव को लिटमस टेस्ट मानकर चल रहे चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि इस जीत की गूंज पंजाब तक सुनाई देगी। उधर, नतीजे के बाद अब आम आदमी पार्टी नगर निगम में अपना मेयर बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
यह कांग्रेस की हार नहीं है। लोगों ने भाजपा को हराया है। कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं, वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। पहले हमारी चार सीटें थी, जो बढ़कर आठ हो गई हैं। हम उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। पार्टी जल्द ही बैठक बुलाकर चुनावी नतीजों पर मंथन करेगी और आगे की रणनीति तैयार करेगी। - सुभाष चावला, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
जनता का समर्थन आम आदमी पार्टी के साथ
भगवान की कृपा, केजरीवाल का हाथ और जनता का साथ। इन तीन फैक्टरों ने आम आदमी पार्टी को जिताया है। हम जीत को स्वीकार करते हैं। भाजपा जोड़तोड़ की राजनीति को छोड़ आम आदमी पार्टी को मेयर बनाने दे, क्योंकि जनता का समर्थन आप के साथ है। - प्रेम गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
मेयर भाजपा का ही बनेगा
नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि आप की जीत हुई है। सांसद का वोट मिलाकर हमारे पास 13 वोट हैं। वोट शेयर के मामले में भाजपा नंबर एक पर है। कुछ सीटों पर हम मामूली अंतर से हारे हैं। हार के क्या कारण रहे, इसकी समीक्षा बाद में करेंगे। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भाजपा का ही बनेगा। - अरुण सूद, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
वार्ड नंबर-28 में दबा सबसे ज्यादा नोटा
मतगणना में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक शहर में 5165 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इसमें सबसे अधिक वार्ड नंबर-28 में 441 मतदाताओं ने मतदान में नोटा का प्रयोग किया है। यहां से कुल 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसके अलावा कई वार्डों में ऐसे उम्मीदवार रहे हैं, जिन्हें नोटा से कम वोट मिले हैं।
कौन-कहां से जीता
वार्ड नंबर: 1प्रत्याशी: जसविंदर कौर
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 3319
रनरअप: मंजीत कौर (भाजपा) - 2310
अंतर: 1009
वार्ड नंबर: 2
प्रत्याशी: महेशइंदर सिंह सिद्धू
पार्टी: भाजपा
मत: 2072
रनरअप: एचएस लक्की (कांग्रेस) - 2061
अंतर: 11
वार्ड नंबर: 3
प्रत्याशी: दिलीप शर्मा
पार्टी: भाजपा
मत: 3220
रनरअप: रवि कुमार (कांग्रेस) - 3130
अंतर: 90
वार्ड नंबर: 4
प्रत्याशी: सुमन देवी
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 3286
रनरअप: सविता गुप्ता (भाजपा) - 3274
अंतर: 12
वार्ड नंबर: 5
प्रत्याशी: दर्शना पार्टी: कांग्रेस
मत: 7477
रनरअप: नितिका गुप्ता (भाजपा) - 4740
अंतर: 2737
वार्ड नंबर: 6
प्रत्याशी: सरबजीत कौर
पार्टी: भाजपा
मत: 3097
रनरअप: ममता गिरी (कांग्रेस) - 2595
अंतर: 502
वार्ड नंबर: 7
प्रत्याशी: मनोज कुमार
पार्टी: भाजपा
मत: 7101
रनरअप: ओम प्रकाश (कांग्रेस) - 6317
अंतर: 784
वार्ड नंबर: 8
प्रत्याशी: हरजीत सिंह
पार्टी: भाजपा
मत: 2258
रनरअप: केएस ठाकुर (कांग्रेस) - 1576
अंतर: 682
वार्ड नंबर: 9
प्रत्याशी: बिमला दुबे
पार्टी: भाजपा
मत: 5120
रनरअप: मनप्रीत कौर (आजाद) - 3325
अंतर: 1795
वार्ड नंबर: 10
प्रत्याशी: हरप्रीत कौर बबला
पार्टी: कांग्रेस
मत: 5967
रनरअप: राशि भसीन (भाजपा) - 2864
अंतर- 3103
प्रत्याशी: अनूप गुप्ता
पार्टी: भाजपा
मत: 2978
रनरअप: ओमकार सिंह औलख (आप) - 2811
अंतर- 167
वार्ड नंबर: 12
प्रत्याशी: सौरभ जोशी
पार्टी: भाजपा
मत: 2904
रनरअप: दीपा दुबे (कांग्रेस) - 1887
अंतर: 1017
वार्ड नंबर: 13
प्रत्याशी: सचिन गालव
पार्टी: कांग्रेस
मत: 1759
रनरअप: चंद्रमुखी शर्मा (आप) - 1474
अंतर- 285
वार्ड नंबर: 14
प्रत्याशी: कुलजीत सिंह
पार्टी: भाजपा
मत: 3198
रनरअप: कुलदीप सिंह (आप) - 2943
अंतर- 255
वार्ड नंबर: 15
प्रत्याशी: रामचंद्र यादव
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 6431
रनरअप: धीरज गुप्ता (कांग्रेस) - 6253
अंतर- 178
वार्ड नंबर: 16
प्रत्याशी: पूनम
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 3879
रनरअप: उषा (भाजपा) - 2886
अंतर- 993
वार्ड नंबर: 17
प्रत्याशी: दमनप्रीत सिंह
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 3717
रनरअप: रविकांत शर्मा (भाजपा) - 2889
अंतर- 828
वार्ड नंबर: 18
प्रत्याशी: तरुणा मेहता
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 4169
रनरअप: सुनीता धवन (भाजपा) - 2653
अंतर- 1516
वार्ड नंबर: 19
प्रत्याशी: नेहा
पार्टी: आम आगदमी पार्टी
मत: 6187
रनरअप: कमलेश (कांग्रेस) - 5383
अंतर- 804
वार्ड नंबर: 20
प्रत्याशी: गुरचरणजीत सिंह
पार्टी: कांग्रेस
मत: 3065
रनरअप: कृपानंद ठाकुर (आजाद) - 2796
अंतर- 269
प्रत्याशी: जसबीर सिंह
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 3016
रनरअप: देवेश मोदगिल (भाजपा) - 2077
अंतर- 939
वार्ड नंबर: 22
प्रत्याशी: अंजू कत्याल
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 2712
रनरअप: हीरा नेगी (भाजपा) - 2636
अंतर - 76
वार्ड नंबर: 23
प्रत्याशी: प्रेम लता
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 2505
रनरअप: रविंदर कौर गुजराल (कांग्रेस) - 1824
अंतर- 681
वार्ड नंबर: 24
प्रत्याशी: जसबीर सिंह
पार्टी: कांग्रेस
मत: 2554
रनरअप: सचिन कुमार (भाजपा) - 1557
अंतर- 997
वार्ड नंबर: 25
प्रत्याशी: योगेश ढींगरा
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 3977
रनरअप: विजय राणा (भाजपा) - 3662
अंतर- 315
वार्ड नंबर: 26
प्रत्याशी: कुलदीप कुमार
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 5824
रनरअप: जतिंदर कुमार (कांग्रेस) - 4384
अंतर- 1440
वार्ड नंबर: 27
प्रत्याशी: गुरबख्श रावत
पार्टी: कांग्रेस
मत: 6135
रनरअप: रविंदर रावत (भाजपा) - 3273
अंतर- 2862
वार्ड नंबर: 28
प्रत्याशी: निर्मला देवी
पार्टी: कांग्रेस
मत: 8002
रनरअप: जसविंदर कौर (भाजपा) - 5434
अंतर - 2568
वार्ड नंबर: 29
प्रत्याशी: मनोहर
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 6082
रनरअप: रविंदर पठानियां (भाजपा) - 3344
अंतर- 2738
वार्ड नंबर: 30
प्रत्याशी: हरदीप सिंह
पार्टी: शिरोमणि अकाली दल
मत: 4629
रनरअप: अतिंदरजीत सिंह रौबी (कांग्रेस) - 2484
अंतर- 2145
प्रत्याशी: लखबीर सिंह
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 4240
रनरअप: भरत कुमार (भाजपा) - 3178
अंतर- 1062
वार्ड नंबर: 32
प्रत्याशी: जसमनप्रीत सिंह
पार्टी: भाजपा
मत: 2541
रनरअप: संजीव कोचर (आप) - 1601
अंतर- 940
वार्ड नंबर: 33
प्रत्याशी: कंवरजीत सिंह राणा
पार्टी: भाजपा
मत: 5914
रनरअप: विजय राणा (कांग्रेस) - 5172
अंतर- 742
वार्ड नंबर: 34
प्रत्याशी: गुरप्रीत सिंह
पार्टी: कांग्रेस
मत: 4062
रनरअप: भूपिंदर शर्मा (भाजपा) - 4053
अंतर- 09
वार्ड नंबर: 35
प्रत्याशी: राजिंदर शर्मा
पार्टी: भाजपा
मत: 3788
रनरअप: जेजे सिंह (आप) - 3314
अंतर- 774