{"_id":"63235144b0e4e133ce1f7be1","slug":"aam-aadmi-party-targets-congress-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Lotus: आप ने कहा- कांग्रेस बनी भाजपा की बी-टीम, इनका मकसद पंजाब की प्रगति को रोकना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Lotus: आप ने कहा- कांग्रेस बनी भाजपा की बी-टीम, इनका मकसद पंजाब की प्रगति को रोकना
Thu, 15 Sep 2022 10:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:07 PM IST
सार
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अकाली दल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शिअद का लंबे समय से एनडीए के साथ गठबंधन था और अब वह फिर से भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहता है इसलिए अकाली नेता भाजपा के बयान का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भाजपा नेताओं द्वारा ‘आप’ विधायकों को खरीदने की कोशिश मामले में कांग्रेस पार्टी की चुप्पी पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया है और कांग्रेस को भाजपा की ‘बी-टीम’ करार दिया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुप्त रूप से भगवा पार्टी के लिए काम कर रही है। इन सबका मकसद किसी भी तरह पंजाब की प्रगति और विकास को रोकना है।
विज्ञापन
गुरुवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि यह बेहद हास्यास्पद है कि कांग्रेस जो गोवा में ऑपरेशन लोटस का शिकार हो गई है, बावजूद इसके भाजपा का विरोध करने के बजाय आप से सबूत मांग रही है। हैरानी की बात है कि कांग्रेस के किसी भी नेता ने भाजपा से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंदरखाते भाजपा का समर्थन कर रही है। पंजाब में कांग्रेस नेताओं की चुप्पी भाजपा के साथ उनके गठजोड़ को उजागर करती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी जांच का सामना कर रही हैं और उन्हें बचाने के लिए कांग्रेस भाजपा के खिलाफ कुछ भी बोलने से डर रही है। भाजपा के निर्देश पर अब कांग्रेस का एक ही मकसद है कि ‘आप’ को किसी तरह रोका जाए।
विज्ञापन
चीमा ने अकाली दल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शिअद का लंबे समय से एनडीए के साथ गठबंधन था और अब वह फिर से भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहता है इसलिए अकाली नेता भाजपा के बयान का समर्थन कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने आप विधायकों को 25 करोड़ रुपये ऑफर करने और पंजाब में आप सरकार को गिराने की कोशिश करने की भाजपा की नापाक रणनीति पर भी आपत्ति नहीं जताई।
आप ने की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग
हरपाल चीमा ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन विधायक खरीद-फरोख्त मामले में प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने ऐसे सारे मामलों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पंजाब और दिल्ली के आप विधायकों की खरीद-फरोख्त समेत गोवा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों की भी खरीद-फरोख्त मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो।
चीमा ने कहा कि आप विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में पंजाब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही भाजपा की करतूत का खुलासा होगा। भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति देश के अलग-अलग राज्यों में चल रही है। भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश की सरकार बदली। भाजपा के इस मिशन को आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली और अब पंजाब में रोक दिया है।