{"_id":"62583be5ed14184b464c7b8b","slug":"aam-aadmi-party-targeted-after-ed-interrogation-of-charanjit-singh-channi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चन्नी के बहाने आप ने कांग्रेस को घेरा: पूछा- क्या कांग्रेस भ्रष्टाचार के साथ खड़ी, अगर नहीं तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चन्नी के बहाने आप ने कांग्रेस को घेरा: पूछा- क्या कांग्रेस भ्रष्टाचार के साथ खड़ी, अगर नहीं तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे
Thu, 14 Apr 2022 08:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:55 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से ईडी की पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं पूछताछ के बाद चन्नी के बयान को पार्टी ने हास्यास्पद बताया।
विज्ञापन
पंंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने अवैध रेत खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को हास्यास्पद बताया और कहा कि जल्द ही पंजाब की जनता के सामने उनके काले कारनामे उजागर होंगे। आप के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि चन्नी का बयान कि ईडी उनके जवाबों से संतुष्ट है, बेहद हास्यास्पद है। ऐसे बयान देकर चन्नी खुद को ही क्लीन चिट दे रहे हैं और अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि क्या कांग्रेस चन्नी के भ्रष्टाचार के साथ खड़ी है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से भी सवाल किया कि क्या अवैध रेत माफिया में वह भी चन्नी के साथ 75:25 के हिस्सेदार थे। अगर नहीं तो क्या वह चन्नी के खिलाफ एक्शन लेंगे और चन्नी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी जल्द से जल्द अपना रुख स्पष्ट करे।
विज्ञापन
कंग ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रदेश में खुलकर रेत माफिया चलाया व अपनी और अपने रिश्तेदारों की तिजोरियां भरीं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिस समय आप नेता राघव चड्ढा ने चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र श्री चमकौर साहिब में चल रहे अवैध रेत खनन का पर्दाफाश किया था, उस समय चन्नी और कांग्रेस नेताओं ने राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी का जमकर मजाक बनाया था। अब सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है और उनके भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है।
विज्ञापन