फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party state vice president join congress in punjab

पंजाब चुनाव: 'आप' को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल

Sat, 21 Jan 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 21 Jan 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party state vice president join congress in punjab
आप उपाध्यक्ष समेत अन्य नेता पंजाब कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में आम आदमी पार्टी को शनिवार को एक और झटका लगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तरसेम सिंह गंधर कुछ अन्य नेताओं के साथ पंजाब कांग्रेस में शामिल हो गए। गौरतलब है कि आनंदपुर व होशियारपुर के जोनल इंचार्ज गंधर तीन साल पहले आप के साथ जुड़े थे और उन्होंने पंजाब में पार्टी का आधार पैदा करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गंधर और अन्य आप नेताओं जसपाल सिंह (सरपंच, ब्रजवाला), सतनाम सिंह व हरजिंदर सिंह का स्वागत किया। कैप्टन ने कहा कि आप टुकड़े टुकड़े हो रही है। इस दौरान अन्य संगठनों से संबंधित कई नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन


इन नेताओं में मुख्यतौर पर पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर और गुरुद्वारा सुखमनी साहिब, जालंधर के चेयरमैन कश्मीर सिंह घुम्मन, गुरुद्वारा सुखमनी साहिब के उपाध्यक्ष हरदेव सिंह, लखविंदर सिंह सिद्धू और लाभ सिंह बाजवा, अध्यक्ष, गुरुनानकपुरा मार्केट जालंधर, जसविंदर सिंह और रणवीर सिंह पन्नू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed