{"_id":"591485384f1c1baa7c853e2c","slug":"aam-aadmi-party-starts-damage-control-exercise-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' ने शुरू की डैमेज कंट्रोल एक्सरसाइज, विधायक एकजुट होकर राज्यपाल के पास पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' ने शुरू की डैमेज कंट्रोल एक्सरसाइज, विधायक एकजुट होकर राज्यपाल के पास पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Punjab Rajbhawan
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी के इस्तीफे और आरोपों केबाद संकट से घिरी आम आदमी पार्टी ने वीरवार को डैमेज कंट्रोल एक्सरसाइज शुरू कर दी। आप ने राज्यपाल को ज्ञापन देने के बहाने एकजुटता का संदेश दिया। एक साथ 17 विधायक राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचे।
नेता प्रतिपक्ष एचएस फूलका ने पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि यहां 17 विधायक मौजूद हैं। इससे साफ है कि पार्टी में सब ठीक है। उन्होंने कहा कि बीस में से 17 विधायक यहां हैं। एक विधायक यूएस गए हैं और दो अति व्यस्तताओं के चलते नहीं आ सके।
जबकि, सच यह था कि सुखपाल खैरा, फूलका के कार्यक्रम केसमानांतर जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। घुग्गी के अलावा खैरा ही ऐसे नेता हैं, जिन्होंने खुले तौर पर भगवंत मान को कनवीनर बनाए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। खैरा ने अभी तक दोबारा चीफ व्हिप और प्रवक्ता पद भी नहीं लिए हैं।

खैरा कर रहे थे जालंधर में समानांतर प्रेस कांफ्रेंस
सुखपाल खैरा
- फोटो : file photo
घुग्गी-खैरा को मनाने की कोशिश की : अरोड़ा
आप पंजाब केनव-नियुक्त को-कनवीनर अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने गुरप्रीत घुग्गी और सुखपाल खैरा को मनाने की काफी कोशिश की। उन्होंने दोनों नेताओं के साथ करीब ढाई घंटे तक बात की थी, लेकिन नतीजा नहीं निकला।
आप विधायकों के भाजपा सचिव विनीत जोशी केसंपर्क के जवाब में अमन ने कहा कि जब उन्हें को-कनवीनर बनाया गया तो जोशी ने उन्हें फोन करके बधाई दी थी। उस समय उन्होंने जोशी से कहा था कि भाजपा के विधायक 18 से घटकर 12, अब तीन रह गए हैं। वह क्योंकि आप में शामिल हो जाते। घुग्गी की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाए सवाल पर अमन ने कहा कि जब घुग्गी को बनाया गया था तो किसी से भी नहीं पूछा गया था। इस बार 70 लोगों से तो पूछा गया। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवंत मान से शराब संबंधी बात दिल्ली मीटिंग में नहीं हुई थी। अमन ने शराब संबंधी आरोपों को लेकर मान का बचाव किया।