फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party releases fourth list of 15 candidates for 2022 Punjab Assembly Elections

पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने घोषित की 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची

Sun, 26 Dec 2021 06:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Dec 2021 06:11 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने अब तक चार सूची में 73 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी हैं। पंजाब में 117 विधानसभा की कुल सीटें हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party releases fourth list of 15 candidates for 2022 Punjab Assembly Elections
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 15 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आप ने भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले चुनाव में सुखबीर सिंह खैरा आप की टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी ने कुलजीत सिंह रंधावा को डेराबस्सी से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इनके अलावा 13 अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। पार्टी ने इससे पहले शुक्रवार को 18 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


इन 15 प्रत्याशियों का एलान
पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची के अनुसार रणजीत सिंह राणा (भुलत्थ), इंदरजीत कौर मान (नकोदर), गुरध्यान सिंह मुल्तानी (मुकेरियां), करमवीर सिंह घुम्मन (दसूहा), जसवीर सिंह राजा गिल (उड़मुड़), दिनेश चड्ढा (रोपड़), लखबीर सिंह राई (श्री फतेहगढ़ साहिब), तरुणप्रीत सिंह सौंध (खन्ना), हाकम सिंह ठेकेदार (रायकोट), देविंदर सिंह लड्डी धोस (धर्मकोट), आशू बांगर (फिरोजपुर रूरल), अमनदीप सिंह ‘गोल्डी’ मुसाफिर (बालुआना), डॉ. विजय सिंगला (मानसा), नरिंदर कौर भारज (संगरूर), कुलजीत सिंह रंधावा (डेराबस्सी) के नामों का एलान किया गया है।
विज्ञापन


सुखबीर के खिलाफ नहीं लड़ेंगे मान
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और लोकसभा सांसद भगवंत मान आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। सुखबीर बादल इस चुनाव में भी अपनी परंपरागत सीट जलालाबाद हलके से चुनाव में उतरेंगे लेकिन आप की तरफ से इस बार भगवंत मान के बजाय जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को जारी पार्टी की तीसरी सूची में यह जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी सूची में घोषित प्रत्याशियों के नाम
तीसरी सूची में कुल 18 सीटों के लिए आप प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इनमें सज्जन सिंह चीमा (सुलतानपुर लोधी), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (फिल्लौर), पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा (होशियारपुर), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), एडीसी जसविंदर सिंह (अटारी), दलबीर सिंह टौंग (बाबा बकाला), हरजोत सिंह बैंस (श्री आनंदपुर साहिब), जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज (जलालाबाद), स्वर्ण सिंह धुन (खेमकरण), अशोक ‘पप्पी’ पाराशर (लुधियाना सेंट्रल), गुरप्रीत सिंह बनावली (सरदूलगढ़) और कुलवंत सिंह बाजीगर (शुतराना) का नाम प्रमुख है। इससे पहले दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। सबसे पहले 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की गई थी। दूसरी सूची में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का नाम भी शामिल था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed