फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party not take action against sukhpal singh Khaira

दिल्ली में हुई 'आप' विधायकों की बैठक, सुखपाल खैरा पर कार्रवाई का मूड नहीं बना रही पार्टी

Tue, 11 Sep 2018 09:44 AM IST
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Sep 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party not take action against sukhpal singh Khaira
Sukhpal Singh Khaira - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी अपने बागी नेता सुखपाल खैरा और उनके साथियों पर कार्रवाई का मन नहीं बना सकी। पंजाब के कुछ नेताओं की मांग के बावजूद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इस पर सहमति नहीं दी। केजरीवाल ने रविवार रात को नई दिल्ली में पंजाब में अपने गुट के 11 विधायकों के साथ बैठक की। पंजाब में पिछले कई दिनों से यह मांग उठ रही थी कि बागियों के खिलाफ कार्रवाई कर पार्टी वॉलंटियर्स को साफ मैसेज दे। 
विज्ञापन


सांसद भगवंत मान खुद ही बार-बार खैरा पर कार्रवाई की बात कह चुके हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि केजरीवाल ने फिलहाल इस मुद्दे पर स्थिति साफ नहीं की। लेकिन उन्होंने विधायकों को इतना संकेत जरूर दिया कि वे सुलह की कोशिशें जारी रखें। खैरा गुट के साथ बातचीत के दरवाजे बंद न करें। जिन लोगों के जरिये भी बातचीत हो सकती है, करें। शीर्ष नेतृत्व के रवैये से पार्टी में एक बार फिर असमंजस की स्थिति बन गई है। उधर, खैरा गुट ने जब से हुंकार भरी है, उनका कारवां बड़ा होता जा रहा है। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में एनआरआई तो खुल कर पहले दिन से ही उनके साथ चल रहे हैं। एनआरआई ही अपने गांवों में रिश्तेदारों और दोस्तों पर खैरा के साथ जाने को लेकर दबाव भी बना रहे हैं। खैरा गुट द्वारा आयोजित किए जा रहे जिलास्तरीय कन्वेंशन में अच्छी भीड़ उमड़ रही है। अब पार्टी के एक और बागी सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने भी खैरा की मांगों की हिमायत कर दी है। जिससे बागी गुट को और मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद होंगी नियुक्तियां
आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब इकाई को निर्देश दिए हैं कि संगठन संबंधी सभी नई नियुक्तियों को फिलहाल रोक दिया जाए। कोई भी नई नियुक्ति अब जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के बाद ही की जाए ताकि आपसी गुटबाजी में पार्टी उम्मीदवारों का नुकसान न हो। 


पंजाब में बनेगी कोर कमेटी
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में एक कोर कमेटी बनाने की भी हिदायत दी है। इसमें सीनियर नेताओं को शामिल किया जाएगा। पंजाब से संबंधित सभी फैसले यह कमेटी करेगी। फिलहाल पंजाब में पार्टी नेतृत्व विहीन है। भगवंत मान प्रधानगी से इस्तीफा वापस लेने से इंकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed