फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party membership

पंचकूला में कई लोग बने 'आप' के आम आदमी

Mon, 23 Dec 2013 09:09 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 23 Dec 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party membership
आम आदमी पार्टी ने खुद को प्रदेश में सक्रिय करना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रदेश प्रवक्ता की अगुवाई में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 बैठक हुई, जिसमें कई लोगों ने 10 रुपये में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव गोदारा ने कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कहा कि पंचकूला में आम आदमी पार्टी की तरफ से अग्रवाल भवन में एक जिला स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। आम आदमी पार्टी की पंचकूला कार्यकारिणी का गठन भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर जिले में ऐसे सम्मेलन किए जा रहे हैं और इनके जरिए काफी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

राजीव गोदारा ने कहा कि दिल्ली चुनाव में मिली जीत के बाद पूरे देश में माहौल बना है कि आम आदमी भी राजनीति में भागीदारी कर सकता है।

पार्टी के प्रदेश संयोजक आशावंत गुप्ता ने कहा कि पूरी कोशिश की जा रही है कि आने वाले दिनों में होने वाले सम्मेलन में हरियाणा के प्रभारी योगेंद्र यादव मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में सरकार बनाने के मामले पर कहा कि ज्यादातर लोग सहमत हैं कि आप दिल्ली में सरकार बनाए। सोमवार को आखिरी फैसला लिया जाएगा।

एडवोकेट विजय बंसल भी उतर सकते हैं मैदान में
शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष और पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय एडवोकेट विजय बंसल आम आदमी पार्टी के साथ मैदान में उतर सकते हैं।

रविवार को हुई आप की बैठक में बंसल भी मौजूद रहे। संभावना है कि बंसल को आप से टिकट मिले और वह कालका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें।

बंसल शुरुआत से ही कांग्रेसी रहे हैं, लेकिन फिर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। बंसल पिछले टर्म में कालका से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

हारने के बाद इनेलो में गए, लेकिन कुछ ही दिनों में इनेलो को भी छोड़ दिया। आप की बैठक में बंसल के आने के बाद से कयास लग रहे हैं कि वह कालका से चुनाव लड़ेंगे।

उधर, विजय बंसल ने कहा कि वह बैठक में गए थे, लेकिन पार्टी में शामिल होने या चुनाव लड़ने पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed