फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party making strategy for civic elections in Punjab

निकाय चुनाव: पंजाब में आप बना रही खास रणनीति, सीएम भगवंत मान ले रहे फीडबैक, वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार पर फोकस

Mon, 11 Apr 2022 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Apr 2022 01:01 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने पटियाला निगम की सभी 8 विधानसभा सीटों, लुधियाना निगम की 14 में से 13, अमृतसर निगम की 11 में से 9 और जालंधर नगर निगम की 9 में से 4 सीटों पर जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party making strategy for civic elections in Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने दिसंबर में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए खास रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं। पार्टी चुनाव में वार्ड स्तर पर संगठन के ढांचे को मजबूत करने पर जोर देने के साथ ही चुनाव वाले चार प्रमुख नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में शहरी विकास योजनाओं की बड़ी घोषणाओं को लेकर तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पार्टी की रणनीति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब मामलों के पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह के बीच बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेता वार्ड स्तर पर पार्टी ढांचे को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री मान पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह से शहरी विकास योजना को लेकर भी खास रणनीति बना रहे हैं। आप ने नगर निकाय चुनाव की देखरेख की जिम्मेदारी जरनैल सिंह को सौंपी है, जिन्होंने हाल ही में चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


हरचंद सिंह बरसट को कॉरपोरेट चुनाव रणनीति की निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विकास के एजेंडे को लागू करने का रोडमैप, जिसका वादा उसने शहरी क्षेत्रों में लोगों से किया था, अपने अंतिम चरण में था। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी की सत्ता में स्थानीय निकाय चुनाव जीतना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें जमीनी स्तर तक पहुंचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों नगर निगमों में रहा अच्छा प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने पटियाला निगम की सभी 8 विधानसभा सीटों, लुधियाना निगम की 14 में से 13, अमृतसर निगम की 11 में से 9 और जालंधर नगर निगम की 9 में से 4 सीटों पर जीत हासिल की है। पटियाला के पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली अब आप विधायक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed