फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Aam aadmi party is going to release Industry Manifesto today in punjab

3 दिवसीय दौरे पर आज पंजाब आएंगे केजरीवाल, कारोबारियों को लुभाएंगे

Sun, 23 Oct 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 23 Oct 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
Aam aadmi party is going to release Industry Manifesto today in punjab
पंजाब के दौरे के दौरान लुधियाना में अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तीन दिवसीय पंजाब दौरा रविवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन वे लुधियाना में ट्रेड, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री के लिए पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वे मंडी गोबिंदगढ़ में उद्यमियों के रूबरू होंगे। तीन दिन में केजरीवाल माझा, मालवा और दोआबा में घूम कर उद्योग व्यापार जगत के बीच माहौल तैयार करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सुबह दिल्ली अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वे सीधे चंडीगढ़ रोड स्थित रिच माउंड रिसोर्ट में जाएंगे। रिसोर्ट में उद्योग जगत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में वे पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके बाद वे मंडी गोबिंदगढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माझा, मालवा और दोआबा में करेंगे उद्यमियों और व्यापारियों से बातचीत

Aam aadmi party is going to release Industry Manifesto today in punjab
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विंग के सेक्टर इंचार्ज रविंदरपाल सिंह पाली ने बताया कि केजरीवाल ट्रेड और इंडस्ट्री के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे। समारोह में आप पंजाब के कन्वीनर गुरप्रीत सिंह बड़ैच, सांसद भगवंत मान, सांसद साधू सिंह, चुनाव घोषणा पत्र कमेटी के कंवर संधू, चंद्र सूता डोगरा, मेजर सिंह, ट्रेड, ट्रांसपोर्ट व इंडस्ट्री विंग के प्रधान अमन अरोड़ा, कानूनी सेल के प्रधान हिम्मत सिंह शेरगिल, प्रशासनिक व शिकायत सेल के प्रभारी जसबीर सिंह बीर, टीटीआई सेल के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा समेत पार्टी के सभी उम्मीदवार शामिल होंगे।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि रिच माउंड रिसार्ट के हॉल में 3500 कुर्सियां लगवाई गई हैं। इसके अलावा हॉल के बाहर दो एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। मालवा में केजरीवाल लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, मोहाली और पटियाला का दौरा करेंगे। माझा में अमृतसर और गुरदासपुर व दोआबा में जालंधर में उद्योग व्यापार जगत से राबता कायम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed